Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से रोज पीटते थे, मुंह दबाकर मार डाला

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। हडि्डयां टूटी थीं। मुंह दबाया गया था। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चे को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर मार डाला गया। बच्चे की नानी की शिकायत पर बाप और सौतेली मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। ननिहाल पक्ष ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बच्चे के ननिहाल वालों का कहना है कि बाप और सौतेली मां करीब 6 महीने से रोज उसकी पिटाई कर रहे थे। दोनों बच्चे को हम लोगों से मिलने नहीं देते थे। फोन पर भी जल्दी बात नहीं कराते थे। चोट छिपाने के लिए गर्मी में भी फुल स्लीव शर्ट और टोपी पहनाकर रखते थे। मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी शादी उन्नाव शुक्लागंज के अंबिकापुरम निवासी रोहित कश्यप ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट से 23 नवंबर 2020 को बहन स्वाति की शादी चौक लाजपतनगर निवासी भीष्म से की थी। 16 अक्टूबर 2021 को स्वाति ने बेटे अर्नव को जन्म दिया। उसके बाद स्वाति की तबीयत खराब रहने लगी। भीष्म ने इलाज नहीं कराया, जिससे उसकी स्थिति खराब होती चली गई। आंतों में इंफेक्शन हो गया था, जिससे बहन स्वाति की अप्रैल 2022 में मौत हो गई। उसके बाद से अर्नव को उन्नाव ननिहाल में ही ले आए। स्वाति की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली स्वाति की मौत के बाद भीष्म ने तुरंत छोटी बहन काजल से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। बहन की प्रताड़ना देखकर काजल ने शादी के लिए मना कर दिया और भांजे को भी लखनऊ भेजने की हिम्मत नहीं हुई। इस बीच भीष्म ने रागिनी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। रागिनी को एक बच्चा पहले से था। बाद में भीष्म से भी एक बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद भीष्म अर्नव की भी कस्टडी मांगने लगा। हम लोगों ने नहीं दिया। इसके लिए उसने कई बार घर आकर गाली-गलौज और मारपीट भी की। कोर्ट से ले ली कस्टडी, फिर हत्या कर दी रोहित के मुताबिक, 13 अगस्त 2025 को भीष्म कोर्ट का आदेश लेकर आ गया। कोर्ट के आदेश पर अर्नव को उसके हाथ सौंप दिया गया। कोर्ट ने एक महीने तक साथ रहने का समय दिया था। फिर बच्चे के बयान पर भीष्म को कस्टडी सौंप दी। उसके बाद से भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी अर्नव को बुरी तरह पीटने लगे। अगस्त 2025 के बाद से अर्नव से न तो ननिहाल के लोगों को मिलने दिया, न ही मोबाइल फोन पर ढंग से बात कराई। कई बार कहने पर 2-3 दिन बाद बात कराता था। वीडियो कॉल पर म्यूट करके अर्नव को दिखाते थे अर्नव की मौसी काजल ने बताया कि अगर कभी वीडियो कॉल करता था तो कैमरा दूसरी तरफ करके अर्नव को दिखाता था। म्यूट भी कर देता था जिससे अर्नव की किसी भी तरह की आवाज हम न सुन सकें। गुरुवार को उन्हें फोन कर अनर्व की मौत की सूचना दी। ननिहालजन मौके पर पहुंचे। शव देखा तो बर्बरता दिखाई दी। अर्नव के शरीर पर कई चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि सिगरेट और प्रेस से जलाया गया है। कपड़े उतारकर देखा तो बैक की तरफ पीटे जाने के लाल-काले निशान पड़े थे। उन चोट के बारे में पूछने पर वह लड़ाई करने लगा। घर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अर्नव से मिलने आओ तो दूर से दिखाता था अर्नव की नानी सुधा ने बताया कि अर्नव से मिलने आओ तो बाहर ही लॉन में बैठाता था। घर के अंदर नहीं जाने देता था। अर्नव को दूर से दिखाता था। अर्नव से बात करने का प्रयास करो तो गाली देने लगता था। अर्नव भी इतना डरा रहता था कि कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करता था। अर्नव के साथ रोजाना बर्बरता होती थी। उसे छिपाने के लिए गर्मी में भी फुल स्लीव की शर्ट और ऊनी टोपी पहनाता था। अंतिम बार 23 फरवरी को मिले थे। दोनों पक्ष पोस्टमॉर्टम हाउस पर भिड़े शव के पोस्टमॉर्टम के दौरान शुक्रवार को दोनों पक्ष मौजूद थे। इस दौरान भीष्म और उसके भाई से अर्नव के ननिहाल पक्ष का विवाद हो गया। भीष्म और उसका भाई पूरे परिवार को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को रोका। कुछ देर बाद भीष्म के पक्ष से आए लोग लौट गए। पुलिस ने शव ननिहाल पक्ष को सौंप दिया। ननिहाल वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने नानी सुधा की तहरीर पर भीष्म और रागिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपध्याय का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- 'सौतेली मां ने 4-साल के बेटे को पीटकर मार डाला' : लखनऊ में मौसी बोलीं- बच्चे को करंट लगाया, शरीर पर चोट के निशान ‘मेरे 4 साल के भांजे को उसके पिता भीष्म खरबंदा और सौतेली मां रागिनी ने मिलकर मार डाला। वे उसे अक्सर करंट लगाते थे। पीटते थे। अब दोनों ने उसे अपने रास्ते से हटा दिया। मैं और मां (बच्चे की नानी) जब भी उससे मिलने जाते थे, उसके शरीर पर नई चोट के निशान दिखते थे। इस बार तो उसे बाथरूम में ही पीटकर मार डाला।’ (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में कादिर राणा ने दी इफ्तार पार्टी:आपसी भाईचारे का संदेश, जावेद आब्दी बोले- ऐसे आयोजन जरूरी
    Next Article
    50 हजार इनामी बदमाश का हाफ एनकाउंटर:बाराबंकी में पैर में लगी गोली, 11 मुकदमे दर्ज हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment