Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मेगा जॉब फेयर, 5000 पदों पर सीधी भर्ती:80 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग, युवाओं को मिलेगा अवसर

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 19 मार्च 2026 को मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल और संस्थान के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने यह जानकारी दी। इस रोजगार मेले में 80 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें लारसन एंड टरबो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज मोटर्स, चेतू आईटी कंपनी, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी और डिक्सन टेक्नोलॉजी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 5000 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल असिस्टेंट, फील्ड एग्जीक्यूटिव और इंश्योरेंस एडवाइजर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर 'जॉबसीकर' के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और फोटो आईडी जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में महिलाओं का प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने की मांग:डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन, अवैध भट्ठियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    झांसी में सड़क हादसे में टीचर की मौत:बाइक से ड्यूटी करने प्राइमरी स्कूल जा रहे थे, घर से 2Km दूर बाइक ने उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment