Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग को लेकर हमला:भाभी और बच्चों पर हमला, 3 साल की बच्ची की मौत

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद के बसी गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेम संबंध में बाधा बनने से नाराज ननद ने अपनी ही भाभी और मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दर्दनाक वारदात में तीन वर्षीय इशरा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ननद ने पहले परिवार के सदस्यों को खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब सभी गहरी नींद में सो गए, तब उसने भाभी और बच्चों पर हमला किया। अपराध के दौरान तीन वर्षीय इशरा का गला दबाने के बाद उसे पानी से भरे टैंक में डुबो दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो बच्चों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल बच्चों और भाभी को इलाज के लिए भर्ती घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। भाभी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से नींद की गोलियां और एक छुरी बरामद की है, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम विवाद की बात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे गांव में घटना के बाद से शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। एस्पएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्र चेतना मिशन ने 2 निर्धन कन्याओं का कराया विवाह:शादी की व्यवस्थाएं कीं, गृहस्थी के लिए दिए उपहार
    Next Article
    सम्भल के देहली दरवाज़ा में एक माह से जलभराव:स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment