Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में राशन दुकान पर मारपीट:राशन डीलर को पीटा, महिलाओं ने भी किया पथराव; 5 घायल

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सांझक गांव में एक सरकारी राशन की दुकान पर भीड़ लगने के बाद विवाद हो गया। इस दौरान राशन डीलर इमरान पर हमला किया गया, जिसमें उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया और पथराव भी हुआ। घटना के कुछ ही मिनटों में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी पथराव किया। महिलाओं द्वारा किए गए पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… इस मारपीट और पथराव में कुल 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है और उनकी तहरीरें प्राप्त की हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद राशन की दुकान पर भीड़ लगने और किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ था, जो जल्द ही एक हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में महिलाएं भी पथराव करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिनमें कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती पर आपत्तिजनक गीत: बसपा ने FIR की मांग की:रुचि यादव के होली गीत में अपमान का आरोप, हटाने की भी मांग
    Next Article
    कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव गंगा पुल पर जाम में फंसे:लिखा- गंगा पुल पर 90 मिनट का जाम लगता है, भाजपाई जितना बताते, उससे दोगुना ज्यादा छिपाते है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment