Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती पर आपत्तिजनक गीत: बसपा ने FIR की मांग की:रुचि यादव के होली गीत में अपमान का आरोप, हटाने की भी मांग

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बिरहा गायिका रुचि यादव और उनकी टीम पर बसपा सुप्रीमो मायावती को अपमानित करने वाले होली गीत गाने का आरोप लगाया गया है। बसपा ने गायिका और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बसपा जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौतम के नेतृत्व में पार्टी के नेता पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ निवासी बिरहा गायिका रुचि यादव और उनके साथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का नाम लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक होली गीत गाया है। ज्ञापन में शिवनारायण गौतम ने बताया कि 11 फरवरी, 2026 को फेसबुक चलाते समय उन्होंने यह वीडियो देखा। वीडियो में रुचि यादव और उनकी टीम के ढोलकवादक, हारमोनियमवादक सहित अन्य सदस्य मायावती को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। बसपा का कहना है कि यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मायावती की छवि धूमिल हुई है और बहुजन समाज में रोष व्याप्त है। बसपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से गायिका और उनके सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने गाने पर तत्काल रोक लगाने और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसे हटाने की भी अपील की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कमलाशंकर भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा लल्लू गौतम, डॉ. राजेश कुमार, रामचंद्र गौतम, रामलाल पाल, सुनील गौतम और कडेशंकर गौतम सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव से मिला व्यापार मंडल:सुरक्षा, यातायात सुधार पर हुई सकारात्मक चर्चा, SP बोले- व्यापारी सुरक्षा सेल सक्रिय होगा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में राशन दुकान पर मारपीट:राशन डीलर को पीटा, महिलाओं ने भी किया पथराव; 5 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment