Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सपा-भीम आर्मी नेता हाउस अरेस्ट:धार्मिक स्थल को लेकर विवाद के बीच पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से जुड़े एक धार्मिक स्थल को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने सपा और भीम आर्मी से जुड़े नेताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की। शनिवार रात से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सहारनपुर में प्रस्तावित गतिविधियों को देखते हुए किसी तरह के विरोध या तनाव की स्थिति को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सपा नेता नवाब इम्तियाज हाउस अरेस्ट कार्रवाई के दौरान सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज को उनके घर पर नजरबंद किया गया। बताया गया कि उन्हें सहारनपुर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। इसके अलावा भीम आर्मी के संगठन मंत्री नसीम को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। सहारनपुर जाने की तैयारी के बीच पुलिस की निगरानी सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर विवाद और विरोध की आशंका के बीच मुजफ्फरनगर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नेताओं और पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी। बताया जा रहा है कि सपा और भीम आर्मी से जुड़े कई नेता सहारनपुर जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर से आगे जाने से रोक दिया। कई इलाकों में पुलिस टीमों ने पहुंचकर रोका सूत्रों के मुताबिक, जिलेभर में दर्जनों सपा नेताओं और भीम आर्मी पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट या हिरासत में लिया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संबंधित नेताओं के घर पहुंचीं और उन्हें बाहर जाने से रोका। कुछ स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर फिलहाल मुजफ्फरनगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस की निगरानी जारी है। प्रशासन का कहना है कि सहारनपुर से जुड़े विवाद के बीच किसी भी तरह की स्थिति बिगड़ने से रोकना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 4 घंटे से रुक-रुककर बारिश, इलाकों में जलभराव:अंधेरा छाने से हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक, हिंडन का जलस्तर बढ़ने से 800 बीघा फसल डूबी
    Next Article
    वाराणसी में किसान संघ की बैठक:चांदपुर प्रांत कार्यालय में 17 को बलराम जयंती मनाने का निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment