Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में 4 घंटे से रुक-रुककर बारिश, इलाकों में जलभराव:अंधेरा छाने से हेडलाइट जलाकर निकले वाहन चालक, हिंडन का जलस्तर बढ़ने से 800 बीघा फसल डूबी

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में पिछले करीब चार घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन में ही आसमान में घना अंधेरा छा गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई और कई लोग हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। खेकड़ा समेत कई इलाकों में जलभराव लगातार बारिश के बाद खेकड़ा कस्बा, पाठशाला चौराहा, रटोल, दोघट और छपरौली समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। खेकड़ा में सड़क पर पानी भरने के कारण कुछ वाहन चालक फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। बारिश के चलते बाजारों और मुख्य रास्तों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर जमा पानी से आवागमन प्रभावित हुआ। हिंडन का जलस्तर बढ़ा, 800 बीघा फसल डूबी जिले में लगातार हो रही बारिश से हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। चांदीनगर क्षेत्र में नदी के आसपास किसानों की करीब 800 बीघा फसल पानी में डूब गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान हो सकता है। इस समय धान की फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे में खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका है। गन्ने के लिए बारिश फायदेमंद किसानों के मुताबिक, बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। किसान राजेश, राहुल, मुकेश और फारूक ने बताया कि गन्ने के लिए बारिश अच्छी है, लेकिन ज्यादा पानी धान की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हिंडन नदी के किनारे स्थित खेतों में काफी पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि अगर पानी जल्द नहीं निकला तो फसल खराब होने की स्थिति में पहुंच सकती है। बारिश से गर्मी से मिली राहत बारिश के बाद जिले के तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। लोगों को पिछले दिनों की भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, जलभराव और फसलों में पानी भरने से किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिशा प्रगति फाउंडेशन का आयोजन:शिक्षक दिवस व जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और शिक्षक सम्मानित
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में सपा-भीम आर्मी नेता हाउस अरेस्ट:धार्मिक स्थल को लेकर विवाद के बीच पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment