Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर पार्क में 'वंदे मातरम्' होर्डिंग, लाइटें तोड़ीं:नाबालिगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने जांच शुरू की

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित महर्षि शुकदेव आरोग्य पथ एवं पार्क में बुधवार को फिर तोड़फोड़ की गई। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए इस पार्क में असामाजिक तत्वों ने 'वंदे मातरम्' लिखे होर्डिंग और लाइटों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कुछ नाबालिग युवक लाठी-डंडों और हाथों से होर्डिंग पर हमला करते और लाइटें तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना पार्क में स्थापित सार्वजनिक सुविधाओं और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक को निशाना बनाने का प्रयास प्रतीत होती है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी एमडीए अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पार्क में लगे झूले, लाइटें और बैनर क्षतिग्रस्त पाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। पार्क को नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया गया था, लेकिन तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार जारी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। शिनाख्त होते ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में UPSI परीक्षा में FIR दर्ज:टेलीग्राम चैनलों के जरिए UP SI परीक्षा का पेपर दिलाने का दावा, ₹20 हजार मांगने का आरोप
    Next Article
    कन्नौज में ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत:2 साल का एजाज घर के बाहर खेल रहा था, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment