Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में UPSI परीक्षा में FIR दर्ज:टेलीग्राम चैनलों के जरिए UP SI परीक्षा का पेपर दिलाने का दावा, ₹20 हजार मांगने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UP SI) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर पेपर उपलब्ध कराने के दावे का मामला सामने आया है। लखनऊ में कुछ टेलीग्राम चैनलों के जरिए अभ्यर्थियों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात संचालकों के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। टेलीग्राम चैनलों के जरिए अभ्यर्थियों को किया जा रहा था गुमराह शिकायत के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर “UP SI UP POLICE-2026”, “RESULT PANEL PVT TM” और “UP SI EXAM PAPER UP SI-2026” नाम से चैनल संचालित किए जा रहे थे। इन चैनलों के माध्यम से दावा किया गया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। आरोप है कि चैनल संचालकों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर देने का लालच देकर पैसे जमा कराने के लिए कहा। ₹10 हजार से ₹20 हजार तक मांगे गए, QR कोड और बैंक खाते दिए एफआईआर में बताया गया है कि इन टेलीग्राम चैनलों के जरिए अभ्यर्थियों से 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की मांग की गई। कुछ मामलों में QR कोड के जरिए भुगतान करने को कहा गया, जबकि एक चैनल की ओर से एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में रकम जमा कराने के निर्देश दिए गए। दावा किया गया कि पैसे जमा होने के बाद परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र देने का दावा कर फैलाया संदेश जांच में सामने आया है कि टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से मैसेज वायरल किए गए, जिनमें कहा गया कि जो अभ्यर्थी एडवांस में रकम जमा करेंगे, उन्हें उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा कानून के तहत दर्ज हुआ मुकदमा शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 221, 270, आईटी एक्ट की धारा 66-D और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस जीप से सब्जियां रौंदने वाला दरोगा फिर सस्पेंड:प्रयागराज मे इस बार नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में खेल पर गिरी गाज
    Next Article
    मुजफ्फरनगर पार्क में 'वंदे मातरम्' होर्डिंग, लाइटें तोड़ीं:नाबालिगों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment