Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजहबी कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर पर हमला:गाजियाबाद में हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू से 14 वार किए

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मजहबी कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। सलीम जमीन पर गिर पड़े। चीखने लगे। पकड़े जाने के डर से हमलावर उन्हें खून से लथपथ छोड़कर भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सलीम के बेटे और पत्नी को फोन कर बुलाया। परिजन फौरन उन्हें पास के अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। यूट्यूबर के सीने, पेट, बाजू, गर्दन और पैर में 14 जख्म हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात की। इस बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग कर धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सलीम से मिलने जता रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को उनके आवास पर रोक दिया गया। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा- सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके हैं। वो कटटर हिंदू हैं। मुस्लिम धर्म की कुरीतियों पर खुलकर बोलते हैं। कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं, इसलिए हमला कराया गया है। ये सुनियोजित साजिश है। पुलिस को हमलावरों का एनकाउंटर करना चाहिए। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तविक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। उनके करीब 30 हजार सब्सक्राइबर हैं। 2.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। सलीम अब तक 180 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। चैनल पर बायो में उन्होंने लिख रहा हैं- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं। घटना शुक्रवार को लोनी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला- बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को अपने ऑफिस में मौजूद थे। सुबह 9 बजे बिना नंबर की बाइक से दो हमलावर हेलमेट पहनकर आए। अंदर घुसते ही ताबतोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शरीर से खून बहने लगा। बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा- सलीम दर्द से कराह रहे थे। परिजनों को बुलाया। वो सलीम को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। सलीम के बेटे उस्मान ने बताया- सुबह में पापा अपने ऑफिस में अकेले बैठे थे। तभी दो अज्ञात युवक आए और चाकू मारकर भाग गए। उसने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर पर हमले कराने का आरोप लगाया है। मुस्लिम धर्म छोड़ दिया था, खुलकर बयानबाजी करते करते थे आसपास के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सलीम पहले मुस्लिम धर्म मानते थे। वह मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म छोड़ दिया था। फिलहाल उन्होंने कोई धर्म नहीं अपनाया था। वह धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते करते थे। उन्होंने अपने घर पर तिंरगा झंडा भी लगा रखा है। उनके एक बेटा उस्मान और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ जीटीवी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिंकी चौधरी से बात कर घटना की जानकारी ली। उन्हें पुलिस से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को नजरबंद किया इस बीच महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि सुबह-सुबह सलीम से मिलने GTB अस्पताल जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। डासना थाने की पुलिस उनके आवास पर पहुंची ओेर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इससे भड़के यति नरसिंहानंद गिरि की पुलिस से कहासुनी हुई। उन्होंने थोड़ी देर बाद वीडियो बनाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। कहा कि सलीम ने हिंदुओं के लिए काम किया है। वह नकली हिंदू नहीं है। मैं सलीम भाई से मिलने जरूर जाऊंगा। पुलिस मुझे नजरबंद नहीं कर सकती। जो भी सामने आएगा या तो खुद मर जाऊंगा या उन्हें मार दूंगा। यूट्यबर चैनल पर लिखा- तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का फैसला किया सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तविक 0007' के नाम से चैनल पर बायो में उन्होंने लिख रहा हैं- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं, जिसने वर्षों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने और बाद में तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। यह मंच उन सभी के लिए है जो सवाल पूछने से नहीं डरते। चाहे वह भगवान के अस्तित्व से जुड़ा हो, इस्लामी ग्रंथों की प्रामाणिकता से या फिर इस्लामी संस्थाओं के सामाजिक प्रभाव से। एसीपी लोनी बोले- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया- परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अब तक दो अज्ञात हमलावरों का पता चला है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। ------------- ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमला किया, कई शहरों में धमाके:सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित जगह भेजे गए; अमेरिका से बातचीत के बीच अटैक
    Next Article
    ग्रीन पार्क के पास खड़ी कार में लगी आग:10 फीट ऊंची उठीं लपटें, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment