Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूरी के रुपए मांगने पर युवक को पीटकर मार डाला:रिश्तेदार के खाते में डलवा दिए थे रुपए, लाठी-डंडों से किया हमला

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवादा सिरौली गांव में मजदूरी के रुपए मांगने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके भाई लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां उसे मृत बता दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय उदय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। उनके बड़े भाई सुखेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उदय प्रताप फोन-पे का इस्तेमाल नहीं करता था, इसलिए उसने अपनी मजदूरी के पैसे परिवार के ही एक युवक के खाते में डलवा दिए थे। मंगलवार शाम को जब उदय प्रताप अपने पैसे मांगने गया, तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में उदय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदय प्रताप की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो चुका था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। बताया गया है कि छह महीने पहले दीवार गिरने से उदय प्रताप के पैर में चोट लगी थी, जिसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद वह ठीक से चल नहीं पाता था। नवाबगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद घर के सामने पड़ी मोरंग हटाने को लेकर हुआ था। मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव:पिता ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार के निधन से सदमे में फैंस, 37 की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment