Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे बेटे के साथ जाना है, मैं कैसे जिऊंगी':कानपुर में लिपटकर रोई मां, लखनऊ-अग्निकांड में जान गंवाने वाले संयम का हुआ अंतिम संस्कार

    19 hours ago

    1

    0

    'मेरे बेटे को कहां ले जा रहे। वो नहीं जाएगा, छोड़ दो उसको। मैं इसकी मां हूं, ये मेरा बच्चा है। मैं अपने बेटे के साथ जाऊंगी, मुझे भी अपने बच्चे के साथ जाना है।' यह कहना है उस बेबस मां सोनिया का है, जिसने लखनऊ के भीषण अग्निकांड में अपने जवान बेटे को खो दिया। लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के गोविंद नगर ए ब्लॉक निवासी संयम विज की जिंदगी छीन ली। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उसका शव घर पहुंचा, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। नौजवान बेटे का शव लेकर एंबुलेंस से उतरी मां सोनिया रिश्तेदारों के गले लिपटकर फफक पड़ीं। बिलखते हुए उन्होंने कहा- हे भगवान ये क्या हो गया। वाहेगुरु को क्या मंजूर है… मेरे लाल को अपने पास बुला लिया। अब मैं किसके सहारे जिऊंगी। 10 दिन पहले संयम की दादी का निधन हुआ था। अज उनकी तेरहवीं थी। संयम तेरहवीं पर घर आने वाला था, लेकिन उससे पहले उसकी जान चली गई। पूरे इलाके में मातम पसरा रहा। शाम को बर्रा 2 स्थित स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई शुभम ने रोते हुए मुखाग्नि दी। अब विस्तार से पढ़िए… 15 साल पहले पिता का निधन हुआ, मां ने दूसरी शादी की गोविंद नगर ब्लॉक-11 के रहने वाले संयम विज (28) लखनऊ स्थित एक एनीमेशन स्टूडियो में काम करते थे। संयम के पिता पुष्पराज का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। उनका लाटूश रोड में पुली का कारोबार था। पिता की मौत के पांच साल बाद संयम की मां सोनिया ने सीमू देसाई से दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में बड़े भाई शुभम हैं, जो गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। शुभम अपनी पत्नी पलक के साथ वहीं रहते हैं। लखनऊ की जिस इमारत में संयम काम करते थे, उस इमारत में सोमवार दोपहर में आग लग गई। आग में फंसकर संयम विज समेत 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर स्टूडेंट थे। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से संयम की मौत की पुष्टि हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही बदहवास मां नंगे पैर लखनऊ पहुंची। वहां कफन में लिपटी बेटे की लाश देखकर वह बेसुध हो गईं। मंगलवार सुबह 4 बजे वह बेटे के शव के साथ कानपुर पहुंची, तो उनकी चीख से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। बेटे को याद करके वह बिलखतीं और फिर बेसुध हो जातीं। रिश्तेदार पानी पिलाते की कोशिश करते तो मना कर देतीं। अर्थी उठते ही चीख-चीखकर रोई मां सुबह करीब 11 बजे संयम की जैसी ही अर्थी उठने लगी तो मां कलेजा मानों फट सा गया। वह हाथ-पैर पटकते हुए बोलीं- छोड़ दो मेरे बच्चे को, कहां ले जा रहे हो। अब कभी मैं उसका चेहरा नहीं देख पाऊंगी, बस एक बार उसे दिखा दो। संयम का अंतिम संस्कार बर्रा–2 स्थित स्वर्गाश्रम में किया गया। बड़े भाई शुभम ने उनको मुखाग्नि दी। सरकारी तंत्र को कोसते हुए मां सोनिया ने कहा- मेरा बेटा तो कोई नहीं लौटा सकता, लेकिन अब किसी मां का बच्चा इस तरह सिस्टम की भेट न चढ़े। अगर बिल्डिंग में आग बुझाने के यंत्र, इमरजेंसी गेट होते तो शायद बच्चे की जान न जाती। दादी की तेरहवीं से पहले घर पहुंची पोते की अर्थी परिजनों ने बताया कि संयम विज की दादी ऊषा रानी का 10 दिन पहले निधन हो गया था। मंगलवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम होना था। परिवार के सभी सदस्य संयम के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। जिस घर में दादी की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं की तैयारियां चल रही थी। वहीं कुछ ही देर बाद पोते की अंतिम यात्रा की तैयारी होने लगी। यह देखकर परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी गमगीन हो गए। भाभी भी दादी की तेरहवीं में शामिल होने आया था संयम के मामा मोनू सेठी ने बताया कि दादी के निधन के बाद वह घर आया था। तेरहवीं में शामिल होने के लिए मंगलवार को फिर आने वाला था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस बेटे के आने का परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी पार्थिव देह घर पहुंची। संयम का बड़ा भाई शुभम भी गुरुग्राम से तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था, लेकिन उसे अपने छोटे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में उठा 352 साल पुराना मेहंदी का जुलूस:इमाम हुसैन के भतीजे कासिम को किया गया याद, चौहट्टा लाल खां में जियारत को उमड़े अकीदतमंद
    Next Article
    अलीगंज अग्निकांड:लखनऊ विकास प्राधरिकण बिल्डिंग पर चस्पा करेगा नोटिस, शहरभर में चलेगा जांच अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment