Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुझे फंसा लो, फिर खेल मैं खेलूंगा…:मुमताज हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी ने भेजा वॉयस नोट, दरोगा को धमकाया; साथी मुठभेड़ में अरेस्ट

    12 hours ago

    1

    0

    साढ़ के देवसढ़ में मुमताज उर्फ कल्लू की हत्या कर बाइक लूटने के फरार मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू ने दरोगा को फोन पर धमकाया। मृतक के भतीजे को वॉयस नोट भेजकर कहा कि ‘सब लोग पूरी ताकत लगा लो, मुझे फंसा लो... हम जानते हैं कैसे बाहर निकलना है। सारे एविडेंस लेकर हम भाग जाएंगे, फिर उल्टा खेल मैं खेलूंगा।’ उधर, सोमवार तड़के उसके साथी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष उर्फ काशी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में आशीष ने बताया कि मुख्य आरोपी रानू ने लाखों के सोने-चांदी का लालच देकर उसे वारदात में शामिल किया था। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया एक आरोपी घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि देवसढ़ में मुमताज की हत्या और बाइक लूट में शामिल एक आरोपी भागने की फिराक में है। सूचना पर साढ़ पुलिस ने रमईपुर-जहानाबाद मार्ग स्थित दरगाही लाल नहर पुल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान साढ़ की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बिधनू थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव निवासी आशीष उर्फ काशी के रूप में बताई। ‘एक बार रिस्क ले लो, लाइफ सेट हो जाएगी’ मुठभेड़ में पकड़े गए आशीष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रानू ने उसे लाखों का सोना-चांदी मिलने का लालच दिया था। रानू ने उससे कहा था कि ‘एक बार रिस्क ले लो, लाइफ सेट हो जाएगी।’ दो दिन सोचने के बाद आशीष उसके साथ हो गया। पुलिस के अनुसार, रानू ने उसे भरोसा दिलाया था कि वारदात की पूरी तैयारी है और पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाएगी। अब गिरफ्तारी के बाद आशीष पछता रहा है। फरार रानू ने दरोगा को फोन किया, बोला- ‘मेरे परिवार को परेशान मत करो’ मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताए जा रहे शोयल खान उर्फ रानू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, रानू ने साढ़ थाने के एक दरोगा को फोन किया और कहा कि उसके परिवार ने कुछ नहीं किया है, उन्हें परेशान न किया जाए। उसने खुद को उन्नाव में होने की बात कही और जल्द घर लौटने का दावा किया। हालांकि पुलिस को उसकी लोकेशन हमीरपुर में मिली। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। रविवार दोपहर उसने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करे और उसके परिवार को छोड़े। भतीजे को ऑडियो भेजकर दी धमकी रानू ने मृतक मुमताज के भतीजे समर के मोबाइल पर वाट्सऐप के जरिए ऑडियो भी भेजा। परिजनों के मुताबिक, ऑडियो में उसने खुद को फंसाए जाने की बात कही और परिवार को धमकी दी। समर ने यह मोबाइल और ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की भी जांच कर रही है। दंपती के विरोध करने पर मुमताज की हत्या की शुक्रवार देर रात देवसढ़ में बदमाशों ने मुमताज और उसकी पत्नी शाहजहां के साथ मारपीट की थी। विरोध करने पर मुमताज पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। इसके बाद बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में मुमताज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानू की तलाश में दी जा रही दबिश DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्या और लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि रानू की सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की जानकारी मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंदा नहीं ब्रांडेड-अच्छा पनीर खाइए...मंहगा ही सही:अयोध्या-कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आनंदीबेन पटेल ने 24 मेधावियों को दिए गोल्ड मेडल
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती होगी; आवेदन 9 सितंबर शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment