Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती होगी; आवेदन 9 सितंबर शुरू

    11 hours ago

    1

    0

    पशुपालन विभाग में पशुधन विकास अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सोमवार को भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। आवेदन और परीक्षा शुल्क 9 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन 6 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। भर्ती में अनारक्षित वर्ग के 500, अनुसूचित जाति के 254, अनुसूचित जनजाति के 25, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 345 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 124 पद हैं। वहीं, पशुधन प्रसार अधिकारी की विशेष चयन भर्ती में OBC के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। डंपर की टक्कर से नाबालिग की मौत, सिर के बल डिवाइडर से टकराया; CCTV में हादसा कैद यूपी के मऊ में बेकाबू डंपर की टक्कर से 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग रविवार देर रात ई–रिक्शा से बर्फ लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई–रिक्शा सड़क पर दो बार पलटा। वहीं चालक नाबालिग ई–रिक्शे से करीब 3 फिट फिसलकर रोड साइड डिवाइडर से सिर के बल जोर से टकरा गया। उसका सिर फट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालये से 25 किलोमीटर दूर वाराणसी–गोरखपुर हाइवे पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिड़वल मोड़ के पास की है। पढ़ें पूरी खबर कारोबारी के 9 साल के पोते के साथ कुकर्म:5 महीने तक ड्राइवर करता रहा गलत काम, धमकी देकर चुप कराता रहा लखनऊ के कैसरबाग इलाके में कारोबारी के 9 साल के पोते के साथ उनके ड्राइवर ने करीब 5 महीने तक कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे बच्चा डर गया और गुमसुम रहने लगा। परिवार ने उसके बदले व्यवहार को देखकर पूछताछ की तो बच्चे ने पूरी घटना बताई। इसके बाद कारोबारी ने कैसरबाग थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बख्शी का तालाब के रुदही गांव का सुहान है। एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम ने बताया कि कारोबारी ने 6 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने जनवरी से मई के बीच बच्चे का कई बार यौन शोषण किया। वह बच्चे को धमकाता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में 26 लाख की BMW बाइक सीज:मोहल्लों में फायरिंग जैसी आवाज निकालकर दौड़ाता था, कहा- गलती हो गई, अब नहीं करूंगा वाराणसी पुलिस ने 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार पिछले 10 दिनों से सड़कों, मोहल्लों और कॉलोनियों में मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज निकालते हुए बाइक दौड़ा रहा था। कोई उसके पास से गुजरता तो वह तेज धमाके जैसी आवाज निकालता, जिससे लोग घबरा जाते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार देर रात पुलिस इंग्लिशिया लाइन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान युवक तेज आवाज करते हुए बाइक से निकला तो पुलिस ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे थाने ले गई। पकड़ने जाने पर युवक पुलिस से माफी मांगने लगा। उसने कहा- साहब, गलती हो गई…अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। मामला सिगरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर सीतापुर में महिला दरोगाओं की दो लुटेरों से मुठभेड़:चेन लूट के 2 इनामी बदमाश घायल, बाइक और असलहे बरामद सीतापुर में महिला से चेन लूट की वारदात का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे कनवाखेड़ा से फायरिंग बट रोड के जंगल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में महिला पुलिस अधिकारियों की टीम भी शामिल रही। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, दो तमंचे, कारतूस और लूटी गई चेन के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम को एसपी अंकुर अग्रवाल ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुझे फंसा लो, फिर खेल मैं खेलूंगा…:मुमताज हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी ने भेजा वॉयस नोट, दरोगा को धमकाया; साथी मुठभेड़ में अरेस्ट
    Next Article
    उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, VIDEO:अमरोहा में गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया, फिर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment