Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार:पंचायत चुनाव के लिए बन रहे थे तमंचे, आरोपी के दो भाई संभल-मुरादाबाद में करते थे सप्लाई

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने एक मकान के अंदर चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पंचायत चुनाव के लिए तमंचे बना रहा था। पुलिस ने बने और अधबने तमंचे तथा उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना निगोही क्षेत्र के मिलकिया गांव में एक खंडहरनुमा खाली मकान में की गई। मुखबिर की सूचना पर निगोही पुलिस ने छापा मारा और भटपुरा निवासी संतोष को मौके से पकड़ा। यहां बड़े पैमाने पर देशी तमंचे बनाने का काम चल रहा था। पूछताछ में आरोपी संतोष ने बताया कि वह अपने भाई सोनू उर्फ सोनपाल और सुखपाल के साथ मिलकर 315 बोर और 12 बोर के देशी तमंचे बनाता था। उसका भाई सुखपाल इन अवैध हथियारों की सप्लाई संभल और मुरादाबाद जिलों में करता था। संतोष के अनुसार, वे तीनों भाई आज भी तमंचे बना रहे थे, तभी उसके दोनों भाई सामान लेने गए थे और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि तैयार किए गए तमंचों को आगामी पंचायत चुनाव में बेचने की तैयारी थी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार दोनों भाइयों सोनू उर्फ सोनपाल और सुखपाल की तलाश जारी है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन:भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन
    Next Article
    शामली में आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा करने का आरोप:दिव्यांग ने डीएम से की निजी अस्पताल पर रुपए निकालने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment