Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा करने का आरोप:दिव्यांग ने डीएम से की निजी अस्पताल पर रुपए निकालने की शिकायत

    6 hours ago

    1

    0

    शामली में आयुष्मान कार्ड के जरिए फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपए निकालने का मामला सामने आया है। बागपत के राजपुर खानपुर निवासी दिव्यांग गुलसार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि जनपद शामली के एमएसके रोड स्थित हॉस्पिटल ने उसकी पत्नी को बिना गंभीर बीमारी के भर्ती दिखाकर आयुष्मान कार्ड से करीब 39 हजार 600 रुपए निकाल लिए। गुलसार का कहना है कि उसकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ थी और कुछ समय पहले एक निजी अस्पताल में कराए गए परीक्षण में भी यह पुष्टि हुई थी। गुलसार ने बताया कि उसकी ससुराल शामली के तांजपुर सिम्भालका गांव में है। गांव की एक आशा कार्यकर्ता ने उसकी पत्नी को पैसों का लालच देकर हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने के नाम पर भर्ती कराया। आरोप है कि उसकी पत्नी सुबह आशा के साथ अस्पताल जाती थी और शाम को वापस घर छोड़ दी जाती थी। इसके लिए आशा ने पत्नी को दो हजार रुपए भी दिए। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान कार्ड से 39,600 रुपए क्लेम कर लिया। इस संबंध में उसने जिला स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत की है। गुलसार का आरोप है कि शिकायत के बाद उसे और उसकी पत्नी को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया, जहां कुछ अधिकारियों द्वारा पत्नी पर बयान बदलने और उसके खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना को बदनाम कर रहे हैं, जबकि यह योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान है। उसने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, चाहे उसमें उसकी पत्नी ही क्यों न शामिल हो। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल जांच की बात कही जा रही है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार:पंचायत चुनाव के लिए बन रहे थे तमंचे, आरोपी के दो भाई संभल-मुरादाबाद में करते थे सप्लाई
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इटली ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए:ओवरटन ने कप्तान हैरी मेनेंटी को पवेलियन भेजा; इंग्लैंड ने 203 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment