Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैक्स की टक्कर से कांवड़ यात्री की मौत:आगरा में सोरों घाट से लौटते समय हादसा, परिजनों ने किया हंगामा; दो घंटे तक लगाया जाम

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में श्रावण के पहले सोमवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय कांवड़ यात्री की मौत हो गई। हादसा रात करीब 1:30 बजे उस समय हुआ, जब सोरों घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। देखिए 2 तस्वीरें… सोरों घाट से जल लेकर लौट रहे थे दोनों कांवड़िए मृतक की पहचान शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामपाल निवासी किसान देवेंद्र पुत्र अतिवल सिंह (25) के रूप में हुई है। वह अपने गांव के रामवीर सिंह के साथ सोरों घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। देवेंद्र बाइक चला रहे थे, जबकि रामवीर सिंह पीछे कांवड़ लेकर बैठे थे। दोनों जलाभिषेक के लिए अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में साथ मौजूद रामवीर सिंह सुरक्षित बताए गए हैं। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके और अस्पताल पहुंच गए। देवेंद्र की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दो घंटे तक जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ जाम करीब 4:30 बजे तक, लगभग दो घंटे चला। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने फरार चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम जाम की सूचना पर थाना शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात सुचारु कराया। फरार चालक की तलाश जारी थाना प्रभारी सुरेंद्र राव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मैक्स वाहन की टक्कर से हादसा होना सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया देवेंद्र किसान थे और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से पत्नी और तीन छोटे बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके बच्चों में लव-कुश (2 वर्ष 10 माह), रुद्र (1 वर्ष 6 माह) और राघव (20 दिन) शामिल हैं। सबसे छोटा बेटा अभी 20 दिन पहले ही जन्मा था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी और तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण, अतिरिक्त पुलिस तैनाती, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा कांवड़ियों के लिए सुरक्षित लेन बनाने की मांग की। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया- थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी रामपाल निवासी देवेंद्र सिंह की 3 अगस्त की रात करीब एक बजे अज्ञात टाटा मैजिक की टक्कर से मौत हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की तहरीर पर बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 17 वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी:नीम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    फिरोजाबाद में स्कॉर्पियो-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही बाइक स्कॉर्पियो से टकराई, बहन के घर जा रहा था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment