Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार के शूटर शोएब किदवई की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे दो हमलावर

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में दिनदहाड़े हमलावरों ने मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई (बॉबी) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई।हमलावरों ने लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार को निशाना बनाया। इसमें शोएब किदवई सवार थे। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद हुए हैं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शोएब किदवई को नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UCG रेगुलेशन के लिए लखनऊ में पूर्व मंत्री का प्रदर्शन:स्वामी प्रसाद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, राज्यपाल को भेजी कॉपी
    Next Article
    मेरठ में बुजुर्ग दंपती के घर में लाखों की चोरी:देर रात बदमाशों ने की वारदात, महिला को भी पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment