Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कैलाश महादेव मंदिर में दूधाभिषेक किया:आगरा में घर पहुंचकर माता-पिता का आशीर्वाद लिया

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार सुबह कैलाश महादेव मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और माता-पिता भी थे। यहां पूजा-अर्चना की। दूधाभिषेक कर आरती की। मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर में विशेष बंदोबस्त किए गए। वह सोमवार शाम आगरा पहुंच गए थे। दिल्ली से वे सीधे विजय नगर स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सोमवार शाम लगभग 5.30 बजे आगरा पहुंचे। इस दौरान उनके आवास पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। वह सीधे घर पहुंचे और माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात भी की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। 2 तस्वीरें देखिए… ज्ञानेश कुमार का आगरा से है पुराना नाता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सुबह करीब 6 बजे अपनी पत्नी अनुराधा, पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता के साथ मंदिर पहुंचे। पूजा की। मूल रूप से आगरा के विजय नगर क्षेत्र से जुड़े ज्ञानेश कुमार का शहर से पुराना और गहरा नाता रहा है। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे थे। उनका परिवार लंबे समय तक आगरा में निवास करता रहा। प्रशासनिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले इस परिवार की पहचान देश भर में रही है। उनके दामाद मनीष बंसल आगरा के जिलाधिकारी हैं। जबकि बेटी मेधा रुपम नोयडा की डीएम है। आगरा के डीएम हैं उनके दामाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आगरा आगमन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उनके दामाद आईएएस अधिकारी मनीष बंसल वर्तमान में आगरा के जिलाधिकारी हैं। मनीष बंसल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उनकी पत्नी मेधा रूपम भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। पारिवारिक मुलाकात करेंगे बताया जा रहा है, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस दौरे में पारिवारिक मुलाकात के साथ-साथ स्थानीय प्रशासनिक और निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर औपचारिक संवाद किए जाने की चर्चाएं हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से किसी विस्तृत आधिकारिक बैठक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है। शहर में सीईसी के आगमन को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के होटल से मिलीं लापता तीन युवतियां:कोर्ट में बोलीं- अपनी मर्जी से छोड़ा था घर, हाथरस पुलिस ने पांच युवकों को बयान के बाद छोड़ा
    Next Article
    नाबालिग छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ मामले में आरोपी दोषी:नौ साल पुराने पॉक्सो मामले में अदालत ने भेजा जेल, सजा पर 8 जून को सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment