Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त:समाज कल्याण, लोनिवि व सीएमओ के खिलाफ शासन को रिपोर्ट

    4 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंकिंग की समीक्षा के बाद जिले के कई विभागों के प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विकास कार्यों में शिथिलता और योजनाओं में पिछड़ने के कारण 'बी', 'सी' और 'डी' रैंक प्राप्त करने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यों में सुधार लाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड का अवलोकन करने और रैंकिंग कम होने पर समय रहते सुधार लाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर सहायता की आवश्यकता हो, तो उसे संज्ञान में लाया जाए ताकि सक्षम स्तर से प्रयास कर रैंकिंग में सुधार किया जा सके। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग के प्रति पूरी तरह सजग और गंभीर होकर कार्य करने पर जोर दिया और इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, डीएफओ जय सिंह कुशवाहा, उप कृषि निदेशक डॉक्टर घनश्याम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में टैंकर-ट्रैक्टर टक्कर, चालक की मौत:तेज टक्कर से दो टुकड़े हुआ ट्रैक्टर, टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
    Next Article
    झांसी में 5 हजार के विवाद में चली गोली:रास्ते में गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला, युवक का हाथ टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment