Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 337 जोड़ों का विवाह:फिरोजाबाद में लाभार्थियों की पात्रता को लेकर भी उठे सवाल

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 337 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रतिभागियों के बयानों और अन्य घटनाओं को लेकर चर्चाएं भी रहीं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि सभी लाभार्थियों का नियमानुसार सत्यापन किया गया है और किसी भी शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनसे समारोह की पारदर्शिता पर सवाल उठे और यह चर्चा का विषय बन गया। एक जोड़े से बातचीत के दौरान युवक ने पहले इसे अपनी दूसरी शादी बताया। हालांकि, कुछ देर बाद महिला ने इसे पहली शादी बताते हुए युवक की बात का खंडन कर दिया। दोनों के अलग-अलग बयानों से मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। वहीं, एक अन्य युवक एक युवती के साथ समारोह स्थल पर मिला। पूछने पर उसने बताया कि युवती उसकी बहन है, जिसकी शादी नवंबर में होनी है और वह केवल उसे समारोह का आशीर्वाद दिलाने के लिए लाया है। इसके अलावा, मैरिज रिसोर्ट के बाहर कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लिए दिखाई दीं। इन महिलाओं को देखकर भी लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, जिससे योजना के लाभार्थियों की पात्रता पर संदेह गहराया। हालांकि, इन सभी मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि योजना के तहत सभी लाभार्थियों के दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन कराया गया है। किसी भी अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सामूहिक विवाह समारोह में आने वाले लोगों के लिए मिठाई के नाम पर बूंदी परोसी गई। इस मौके पर टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, मुख्य विकास अधिकारी सत्रोहन वैश्य, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजवती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट घेर:बोले- खेती से जुड़ीं मांगे पूरी न हुईं तो विधानसभा घेरकर महाआंदोलन करेंगे
    Next Article
    Divyanka Tripathi: इशिमां के नन्हे बच्चों को देखकर भावुक हुईं रुहानिका धवन, सोशल मीडिया पर शेयर की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment