Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संतकबीरनगर आएंगे:201 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    14 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी मंगलवार को संतकबीरनगर के दौरे पर पहुंचेंगे। वह जिले में 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री करीब 684 करोड़ रुपये की लागत वाली 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह कांशीराम स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और जनता में काफी उत्साह है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समय पर तैयारी पूरी कर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत:महराजगंज में 2 बच्चों के साथ बेसहारा हुई पत्नी; DM से मांगी सरकारी मदद
    Next Article
    गोरखपुर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन:प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment