Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलबा हटा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर:उछलकर हैडरा से टकराया, मौके पर मौत, ड्राइवर कार लेकर फरार

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में नेशनल हाइवे 24 के ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक क्षतिग्रस्त पिकअप का मलबा हटा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जो थाना कटरा क्षेत्र के हुलासनगला का निवासी था। अमित हैडरा पर मजदूरी का काम करता था। वह हैडरा मालिक के साथ काम के लिए जाता था। बीती रात कटरा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसका मलबा सड़क पर बिखर गया था। इस मलबे को हटाने के लिए हैडरा मालिक को बुलाया गया था, और अमित भी उनके साथ मजदूरी करने आया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे अमित सड़क पर हैडरा की बेल्ट से मलबे को बांध रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित उछलकर करीब बीस फीट दूर हैडरा से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैडरा मालिक जब अपने केबिन से बाहर निकले, तब तक कार चालक बरेली की ओर फरार हो चुका था। घटना की सूचना पुलिस और अमित के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि अमित अपने एक भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रोडवेज बस पेड़ से टकराई:ओवरटेक के दौरान हादसा; चालक-परिचालक समेत 8 घायल, 2 की हालत गंभीर
    Next Article
    ड्रग से भी खतरनाक है AI और मोबाइल का एडिक्शन:आगरा में बोले इस्कॉन के मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु, सूरसदन में हुआ सेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment