Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालगाड़ी पर हाईटेंशन लाइन छूने से युवक झुलसा:देवरिया से गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर, आरपीएफ ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर एक युवक मालगाड़ी पर चढ़कर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास लाइन नंबर दो पर खड़ी एक मालगाड़ी पर हुई। जानकारी के अनुसार, लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। मालगाड़ी के ऊपर से 25 हजार वोल्ट की ओएचई हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसे युवक ने छू लिया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बिना किसी स्पष्ट कारण के मालगाड़ी पर चढ़ा था। करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारा गया और एंबुलेंस से तत्काल गौरीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान युवक मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन तत्काल कोई सुराग नहीं मिला। बाद में आरपीएफ ने काफी प्रयासों के बाद युवक को गौरीबाजार कस्बे से बरामद किया और इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक मालगाड़ी पर क्यों चढ़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर यार्ड रीमॉडलिंग: 30 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदले:कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द, प्रयागराज-बनारस होकर चलेंगी गाड़ियां
    Next Article
    सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ललितपुर पहुंचीं:UGC बिल का किया समर्थन, बोलीं- 9 मई को लखनऊ में होगी जनसभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment