Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ललितपुर पहुंचीं:UGC बिल का किया समर्थन, बोलीं- 9 मई को लखनऊ में होगी जनसभा

    2 hours ago

    2

    0

    अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल रविवार को ललितपुर पहुंचीं। उन्होंने ग्राम जमुनाधाना खुर्द में आयोजित जनसंपर्क एवं जनसभा में भाग लिया। यह कार्यक्रम यूजीसी विनियमन लागू करने और ओबीसी की जातिवार जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान विधायक पल्लवी पटेल ने बताया कि उनकी पार्टी तीन महीने से यूजीसी को लागू कराने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि यूजीसी लागू कराए जाने की मांग को लेकर अपना दल कमेरावादी पार्टी 9 मई को लखनऊ में एक जनसभा आयोजित करेगी। पटेल ने कहा कि वर्तमान में कॉलेजों में छात्रों का उत्पीड़न बढ़ गया है। उन्होंने यूजीसी को समानता लागू करने वाला बिल बताते हुए इसे जल्द से जल्द लागू करने की वकालत की। महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल तो पास हो गया है, लेकिन भाजपा 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है। वहीं, विपक्ष की मांग है कि पहले जनगणना कराई जाए और उसके बाद नया परिसीमन हो। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए अधिकांश स्मार्ट मीटर बिना अनुमति के लगाए गए हैं। इन मीटरों से आ रहे अत्यधिक बिल आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है, और उनकी पार्टी इस विरोध का समर्थन करती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, रामस्वरूप पटेल, सुजान पटेल, देवेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम प्रजापति, महेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालगाड़ी पर हाईटेंशन लाइन छूने से युवक झुलसा:देवरिया से गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर, आरपीएफ ने शुरू की जांच
    Next Article
    दूसरी मंजिल से गिरने वाले मजदूरों के परिजनों का हंगामा:मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से मना किया, एक घंटे तक गर्म रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment