Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलाक हरहर में सिक्स लेन ब्रिज से पहले बनेगा स्वागत:प्रयागराज के सभी प्रवेश मार्गों पर भी होगी सजावट, लखनऊ की तर्ज पर तैयारी

    14 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शहर की पहचान और सौंदर्य को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। मलाक हरहर और स्टैनली रोड के बीच निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज से पहले एक स्वागत द्वार बनाया जाएगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि यह द्वार लखनऊ की तर्ज पर तैयार होगा। नगर निगम के अनुसार, मलाक हरहर का यह स्वागत द्वार सिक्स लेन पुल का प्रमुख लैंडमार्क होगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भी प्रवेश द्वार बनाने की योजना है। इसका उद्देश्य प्रयागराज आने वाले लोगों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर का अनुभव कराना है। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ से पहले नगर विकास विभाग ने शहर को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर प्रवेश द्वार बनवाए थे। उस समय नगर निगम के माध्यम से सीएंडडीएस ने इनका निर्माण कराया था। हालांकि, समय के साथ इन स्वागत द्वारों की स्थिति खराब हो गई है। कई स्थानों पर रंग उखड़ गया है और संरचनाएं जर्जर दिख रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अब नए सिरे से योजना तैयार कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस बार निर्माण में गुणवत्ता और दीर्घकालिक रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पुराने स्वागत द्वारों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण पर भी विचार किया जा रहा है। नगर आयुक्त के अनुसार, सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले स्वागत द्वार का निर्माण भी पूरा करने का लक्ष्य है। इससे यातायात व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ शहर की ब्रांडिंग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में प्रयागराज के प्रवेश मार्गों पर एक समान डिजाइन और थीम आधारित स्वागत द्वार नजर आ सकते हैं, जो शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में TET नियम के विरोध में शिक्षक हुए एकजुट:ऑनलाइन अभियान चलाकर सरकार से नियम हटाने की मांग
    Next Article
    नोएडा में निवेश के नाम पर ठगे 64 लाख:20 से अधिक बार में खाते में कराए ट्रांसफर, साइबर खाते में दर्ज कराई रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment