Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा

    16 hours ago

    1

    0

    बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। इसके बाद कुत्ता लगातार भौंकने लगा। इसी दौरान कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया। फिर कुत्ते ने भी कोबरा को दबोच लिया। सांप लगातार हमला करता रहा, लेकिन कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा, जबकि परिवारवाले इस लड़ाई को देखते और वीडियो बनाते रहे। आखिरकार कुत्ते ने कोबरा को मार डाला। लेकिन, इस लड़ाई में कुत्ता भी कोबरा के जहर का शिकार हो गया। 30 मिनट बाद कुत्ते की भी मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र की है। पहले कुत्ता-कोबरा की लड़ाई देखिए… अब जानिए पूरा मामला उभांव गांव में दानिश अपने परिवार के साथ रहते थे। वह ईंट भट्ठा चलाते हैं। दानिश ने अपने घर में 8 साल से टॉमी नाम का लैब्राडोर कुत्ता पाल रखा है। रविवार रात एक कोबरा सांप दानिश के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। कोबरा को सबसे पहले टॉमी ने देखा। इसके बाद टॉमी लगातार भौंकने लगा। टॉमी का शोर सुनकर दानिश और उनके परिवार वाले भी जाग गए। इसी बीच टॉमी खुद कोबरा से भिड़ गया। दानिश के परिजनों के अनुसार, टॉमी और सांप के बीच करीब एक घंटे तक भीषण संघर्ष चला। टॉमी ने कोबरा को बुरी तरह से दबोच लिया। कोबरा भी टॉमी के चंगुल से छूटने के लिए पूरा दम लगा था। इसी क्रम में कोबरा ने टॉमी को कई बार डस लिया। लेकिन, टॉमी ने हार नहीं मानी। उसने कोबरा को मार गिराया। कोबरा को मारने के आधे घंटे बाद टॉमी की भी मौत कोबरा से लड़ाई के दौरान टॉमी के शरीर में जहर का असर तेजी से बढ़ने लगा। आधे घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवारवालों का कहना है कि अगर टॉमी बहादुरी नहीं दिखाता, तो सांप घर के अंदर घुसकर किसी को भी डस लेता। टॉमी ने अपनी जान देकर पूरे परिवार को सुरक्षित रखा। टॉमी पिछले 8 साल से परिवार का सदस्य बनकर रह रहा था। उसकी मौत से घर का हर सदस्य गहरे सदमे में हैं। सोमवार को परिवारवालों ने नम आंखों से टॉमी को अंतिम विदाई दी। उसे दफनाते समय परिवार के कई सदस्य भावुक हो गए। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… झांसी में एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा, इकलौते बेटे की मौत; बेटी वेंटिलेटर पर "मैं अपने दोनों बच्चों के साथ बेड पर सो रही थी। रविवार तड़के 3:30 बजे 4 साल की बेटी को सांप ने काट लिया, वह जोर-जोर से रोने लगी। मैं तुरंत उसे उठाकर सास के पास ले गई। 2 मिनट बाद 6 साल का बेटा भी चीख पड़ा। पास जाकर देखा तो उससे एक काला सांप लिपटा था, जो उसे 3-4 जगह काट चुका था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेपर लीक से पॉलिटिक्स तक...क्यों Gen-Z को साध रहीं पार्टियां:राहुल-योगी-अखिलेश-मायावती सब युवाओं के पीछे, कौन जीतेगा भरोसा?
    Next Article
    राहुल के लिए 2-करोड़ का पंडाल, 10 लाख की आतिशबाजी:प्रयागराज में छात्र संवाद से फूकेंगे ‘मिशन यूपी’ का बिगुल; 3 लाख छात्रों को बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment