Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर में गोमती नदी की मत्स्य नीलामी पर विवाद:उच्च बोली लगाने वाले ने अनियमितता का लगाया आरोप, विभाग ने बताया निराधार

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा रसूलपुर लिलहा में गोमती नदी के मत्स्य आखेट की नीलामी को लेकर विवाद सामने आया है। रसूलपुर लिलहा निवासी राम खेलावन निषाद ने नीलामी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है। राम खेलावन के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को आयोजित नीलामी में उन्होंने रसूलपुर लिलहा से इदिलपुर आशिक तक लगभग 8 किलोमीटर के प्रथम खंड के लिए 4,07,500 रुपये की बोली लगाई थी। उन्होंने निर्धारित जमानत राशि भी जमा की थी। उनका कहना है कि नीलामी के बाद जमानत धनराशि तो लौटा दी गई, लेकिन उन्हें कोई रसीद नहीं दी गई। रसीद मांगने पर लिखित आवेदन देने को कहा गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी सबसे ऊंची बोली को नजरअंदाज कर नीलामी मनमाने तरीके से अन्य लोगों को दे दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि नीलामी से पहले मत्स्य विभाग ने जंगल विभाग के क्षेत्र को छोड़कर नीलामी की बात कही थी, क्योंकि वन विभाग वहां मछली पकड़ने की अनुमति नहीं देता। उनका दावा है कि संबंधित क्षेत्र में नदी के नाम से कोई भूमि दर्ज नहीं है और इस संबंध में लेखपाल द्वारा रिपोर्ट भी दी गई है। राम खेलावन निषाद ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। वहीं, मत्स्य विभाग की कार्यकारी अधिकारी सुषमा निषाद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार हुई है। उनके अनुसार, नीलामी न मिलने के बाद शिकायतकर्ता आरोप लगा रहे हैं, जबकि प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत:ड्यूटी जाते समय हादसा, बाइक टक्कर से गंभीर घायल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:चचेरा भाई घायल, कार्यक्रम में लाइट लगाकर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment