Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:चचेरा भाई घायल, कार्यक्रम में लाइट लगाकर लौटते समय हादसा

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे 22 वर्षीय युवक सुभाष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसका चचेरा भाई अनूप घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अचलगंज थाना क्षेत्र के जगत खेड़ा निवासी सुभाष कुमार (22) पुत्र प्रेम शंकर के रूप में हुई है। सुभाष टेंट का काम करता था और कार्यक्रमों में लाइट लगाने का कार्य करता था। घटना के समय वह बारासगवर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में लाइट लगाने के बाद अपने चाचा के लड़के अनूप के साथ पैदल लौट रहा था। काम निपटाने के बाद जब वे पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अनूप को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। सुभाष की शादी तीन वर्ष पहले पलक के साथ हुई थी। वह अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में से एक था। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में गोमती नदी की मत्स्य नीलामी पर विवाद:उच्च बोली लगाने वाले ने अनियमितता का लगाया आरोप, विभाग ने बताया निराधार
    Next Article
    आगरा से बरसाना के लिए 150 बसें चलेंगी:लठमार होली के लिए विशेष इंतजाम, एक्स्ट्रा स्टाफ तैनात रहेगा; हर घंटे मिलेगी बस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment