Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना अब्दुल सलीम पर बहराइच में मुकदमा:सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विहिप ने कराया केस

    16 hours ago

    1

    0

    बहराइच में मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने नगर कोतवाली में दर्ज कराया है। विहिप विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने मौलाना की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल सलीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196/1, 299 और 353/1 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप है। मौलाना की इस टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। हिंदू संगठनों द्वारा कई जिलों में मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूही में ट्रांसपोर्ट से माल चोरी करने वाले 2 अरेस्ट:होली में बाजार बंदी के कारण नहीं बेच पाए थे माल, दो आरोपी फरार
    Next Article
    सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग:बौद्ध महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, महाबोधि महाविहार का प्रबंधन बौद्धों को सौंपने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment