Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग:बौद्ध महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, महाबोधि महाविहार का प्रबंधन बौद्धों को सौंपने की मांग

    18 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने बांदा में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने और बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार का प्रबंधन बौद्धों को सौंपने सहित पांच सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। महासभा की प्रमुख मांगों में से एक सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करना है। संगठन का तर्क है कि फुले ने मनुवादी व्यवस्था से पीड़ित और शिक्षा से वंचित महिलाओं के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा की शुरुआत की, उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी मुख्य मांग बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार के प्रबंधन को पूर्णतः बौद्धों को सौंपने से संबंधित है। महासभा का कहना है कि तथागत गौतम बुद्ध की ज्ञानस्थली और विश्व धरोहर सूची में शामिल इस महाविहार का प्रबंधन 'अवैधानिक' बी.टी. एक्ट 1949 के तहत हो रहा है। संगठन ने 12 फरवरी 2025 से 'महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन' चलाने की भी घोषणा की है। ज्ञापन में पाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की भी मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, इसे विभिन्न पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाने और दैनिक उपयोग में लाने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है। महासभा ने यह भी जानकारी दी है कि 10 मार्च 2025 और 21 जुलाई 2025 को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना अब्दुल सलीम पर बहराइच में मुकदमा:सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विहिप ने कराया केस
    Next Article
    भदोही के गौरव ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी में जीता रजत:अयोध्या में चल रही बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहदेव ने भी पाया चौथा स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment