Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना की जुबान काटने पर 1.25 लाख का इनाम:CM योगी की मां पर विवादित बयान, हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरनगर में विरोध प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला दहन कर अपना गुस्सा व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "मौलाना मुर्दाबाद", "जय श्री राम" और "माता के सम्मान में हिंदू युवा वाहिनी मैदान में" जैसे नारे लगाए। पुतला दहन के बाद, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को एक तहरीर सौंपी, जिसमें मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। हिंदू युवा वाहिनी के सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने इस विवादित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां के सम्मान पर बिहार के तथाकथित मौलाना ने जो अभद्र और घिनौना बयान दिया है, हम उसकी घोर निंदा करते हैं। ऐसे मौलाना को जिंदा जला देना चाहिए या जिंदा दफन कर देना चाहिए – फांसी भी कम है।" पाहुजा ने आगे ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति मौलाना अब्दुल्लाह सलीम की जुबान काटकर लाएगा, हिंदू युवा वाहिनी मुजफ्फरनगर उसे 1 लाख 25 हजार रुपये का इनाम देगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मौलाना के बयान से पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे मुजफ्फरनगर जेल लाया जाए। तहरीर सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन:8 माह से मानदेय, ईपीएफ न मिलने पर सेमरियावा ब्लॉक पर जताया आक्रोश
    Next Article
    अखिल भारतीय सनातन परिवार का प्रदर्शन:सुल्तानपुर में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment