Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में रोजगार सेवकों का प्रदर्शन:8 माह से मानदेय, ईपीएफ न मिलने पर सेमरियावा ब्लॉक पर जताया आक्रोश

    7 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार को सेमरियावा व सांथा ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले आठ महीने से मानदेय न मिलने और लंबित ईपीएफ भुगतान को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कर्मियों ने बताया कि उन्हें जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण दीपावली और होली जैसे त्योहारों पर भी उन्हें वेतन नहीं मिल पाया, जिससे उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कर्मियों ने गंभीर आर्थिक संकट का हवाला देते हुए कहा कि वे विभागीय दायित्वों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मानदेय न मिलने के कारण उत्तर प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, जो संविधान के अनुच्छेद-21 में वर्णित 'जीवन के अधिकार' का उल्लंघन है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 23 फरवरी 2026 को आयुक्त/रोजगार गारंटी आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश से मुलाकात की थी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश द्वारा 12 राज्यों में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित करने की प्रशंसा की है। जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि सर्वाधिक मानव दिवस सृजित होने से प्रशासनिक मद का सृजन भी अधिक हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारियों को मानदेय और ईपीएफ का भुगतान न होना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से मानदेय भुगतान न मिलने, साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्य के नाम पर किए जा रहे शोषण और उत्पीड़न से आहत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से इस मामले में हस्तक्षेप कर सभी तथ्यों और मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग की है। इस मौके पर अतुल जायसवाल, मिहिर प्रताप गौतम, आशीष उपाध्याय, विनोद कुमार, शैलेश कुमार, विजय प्रताप, रविन्द्र राय, भगवती प्रसाद, जितेंद्र चौहान, अनिल कुमार, बैजनाथ, विजय बहादुर, देवांती देवी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री 13 मार्च को करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन:पांच लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत; 1200 करोड़ से बना
    Next Article
    मौलाना की जुबान काटने पर 1.25 लाख का इनाम:CM योगी की मां पर विवादित बयान, हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment