Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिल भारतीय सनातन परिवार का प्रदर्शन:सुल्तानपुर में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अखिल भारतीय सनातन परिवार की जिला इकाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें गौ माता को भारत की राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है। संगठन ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को प्राचीन काल से ही सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। करोड़ों हिंदू समुदाय इसे आस्था और श्रद्धा के साथ मां का दर्जा देते हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया पर भी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की चर्चाएं तेज हैं।ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें सभी राज्यों को गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जनादेश एकत्रित करने का निर्देश देने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, संगठन ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती गोकशी पर संज्ञान लेने और राज्य सरकार को गौ हत्या रोकने के सख्त निर्देश देने की मांग की। उन्होंने ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर आदि शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को विशेष सुरक्षा प्रदान करने और उनके गौ रक्षा महा अभियान की मांगों को लागू करने का भी आग्रह किया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपनी विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए पूरे भारत में गोवंशों की कटान पर रोक लगाने की अपील की गई। साथ ही, इसकी निगरानी के लिए राज्यों में नए पद सृजित कर गौ सेवा आयोग और गौ रक्षा फोर्स बनाने का सुझाव भी दिया गया।अखिल भारतीय सनातन परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का निर्णय भारत और सनातन के इतिहास में सम्मान के साथ याद किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल तिवारी, वरुण मिश्रा, सुभाष पाठक, राजदेव शुक्ला सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना की जुबान काटने पर 1.25 लाख का इनाम:CM योगी की मां पर विवादित बयान, हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
    Next Article
    40 के बाद एक बार आंखों की जांच है जरूरी:शुगर-बीपी की तरह अब 'ग्लूकोमा' की स्क्रीनिंग को भी बनाएं आदत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment