Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में किसान ने फांसी लगाई:जमीन विवाद और आर्थिक परेशानी की बात आई सामने; छह बच्चों का पिता था

    9 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार-गुरुवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में बरामदे में फंदे से लटका मिला शव शमशेरनगर, ग्राम पंचायत बरौन निवासी महिमाचंद्र राजपूत उर्फ वीरसिंह खेती और मजदूरी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब 10 बजे अपने रिश्तेदार के साथ आलू डालने के लिए कोल्ड स्टोरेज गए थे। देर रात करीब 1 बजे घर के बरामदे में अंगोछे से फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलने पर हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मां, पत्नी और छह बच्चे महिमाचंद्र के पिता आसाराम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां मुन्नी देवी, बड़ा भाई अरविंद राजपूत, एक बहन, पत्नी अर्चना और छह बच्चे हैं। बच्चों में पांच बेटियां दुर्गा (14), आकांक्षा (11), प्राची (8), अपूर्वा (5), रश्मि (4) और दो वर्षीय बेटा अनमोल शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जमीन का पुराना विवाद परिजनों का कहना है कि खेती की जमीन को लेकर काफी समय से एक डॉक्टर के साथ विवाद चल रहा था और आर्थिक परेशानी भी बनी हुई थी। इस संबंध में मामला अदालत में भी विचाराधीन बताया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई हैं। तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना पर झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
    Next Article
    प्रधानाध्यापकों, प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी:बेहतर स्कूल प्रबंधन, कायाकल्प पर चर्चा; चेयरमैन राघव मिश्रा हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment