Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि:2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का लिया संकल्प

    10 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। शनिवार को खलीलाबाद स्थित सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी हुई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने की। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कामों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता राम दरश यादव ने किया। समाजवादी सरकार बनाना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा समाज के गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनकी विचारधारा सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा पर चलने वाली सरकार बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए किया संघर्ष सपा के वरिष्ठ नेता रोहित पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं को हमेशा जनहित में काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव:भंवर में फंसकर डूबा था साला, जीजा को बचाया था
    Next Article
    झोलाछाप इलाज में लापरवाही पर नोडल अधिकारी हटाए गए:कानपुर देहात में डॉ. सुखलाल वर्मा से छीना प्रभार, डीएम की नाराजगी के बाद कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment