Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मम्मी के पेट पर चढ़कर पापा ने चाकू मारे':मेरठ में बेटा बोला- मां तड़पती-चीखती रही; पापा कहते रहे- वीडियो बना... मैं तेरी रील बनवाऊंगा

    10 hours ago

    2

    0

    ‘मम्मी आंगन में पड़ी थीं। उनके पूरे कपड़े खून में लाल थे। हाथ, चेहरे और गले से खून बह रहा था। मम्मी चिल्ला रही थी- बचाओ-बचाओ छोड़ दो, लेकिन पापा मम्मी के पेट पर बैठे थे। उनके एक हाथ में चाकू था, दूसरे से मम्मी को पकड़ रखा था। चाकू से मम्मी को गोदे जा रहे थे। काफी मिन्नतों के बाद भी पापा रुके नहीं। बस कह रहे थे, वीडियो बना, तू वीडियो ही बना ले। मैं तेरी रील बनवाऊंगा... इसके बाद पापा ने खुद को भी चाकू मार लिया।’ अपनी मां की हत्या का यह पूरा सीन बच्चों ने अपनी आंखों से देखा। मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा खिवाई गांव में प्रदीप ने 3 जुलाई (शुक्रवार) की सुबह 6 बजे अपने 3 छोटे बच्चों के सामने पत्नी निशा (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रदीप ने आंगन में निशा को गिराकर पहले खूब पीटा। फिर तब तक चाकू मारता रहा, जब तक निशा ने दम नहीं तोड़ दिया। दैनिक भास्कर की टीम शहर से 35 किमी दूर हर्रा खिवाई पहुंची। यहां निशा के बच्चों ने पूरी कहानी बताई। 18 साल पहले हुई थी अरेंज मैरिज हर्रा खिवाई में AC रिपेयर मैकेनिक प्रदीप चौहान रहता है। प्रदीप की शादी 18 साल पहले हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली निशा से हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। दोनों के 3 बच्चे हैं- बड़ा बेटा देव, दूसरा बेटा रोहित और तीसरे नंबर पर बेटी एंजिल है। तीनों बच्चे गांव में ही पढ़ते हैं। पत्नी निशा घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पिछले कुछ सालों से वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। अब वो इंफ्लुएंसर बन चुकी थी। प्रदीप 2 साल पहले ही दुबई से इंडिया लौटा था। वो दुबई में AC रिपेयरिंग करता था। फिर मेरठ आ गया, यहां भी वही काम करता था। इसी मकान के पीछे प्रदीप के छोटे भाई का मकान है। उसमें छोटा भाई, उसकी पत्नी रिंकी और दो बेटे रहते हैं। प्रदीप के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वहीं निशा के मायके में बुजुर्ग मां नंदा, दो भाई और उनका परिवार है, जो गढ़ में रहते हैं। बेटा बोला- मम्मी के पेट पर बैठकर पापा ने चाकू से गोदा निशा के बड़े बेटे देव ने बताया- शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की बात है। मैं अपने छोटे भाई-बहन के साथ कमरे में सो रहा था। अचानक आंगन से मम्मी के जोर-जोर से चीखने की आवाज आने लगी। हम लोग जाग गए। मैं तुरंत बेड से उतरा और कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर भागा। देखा तो आंगन के फर्श पर मम्मी पड़ी थीं। मम्मी के हाथ, गर्दन, चेहरा, छाती से खून बह रहा था। फर्श पर भी खून था, मम्मी के कपड़े खून से लाल थे। मम्मी खुद को बचाने के लिए छटपटा रही थी। पापा से छूटने की कोशिश कर रही थी। मम्मी चीखते हुए कह रही थी- बचाओ…बचाओ। छोड़ दो, मुझे छोड़ दो। पापा मम्मी के पेट पर बैठे थे। उनके एक हाथ में चाकू था, दूसरे हाथ से उन्होंने मम्मी को पकड़ रखा था। बार-बार मम्मी को चाकू मारे जा रहे थे। ये चाकू हमारे ही किचन का था। पापा गुस्से में कह रहे थे और बना वीडियो। बना रील…जब मना किया था कि वीडियो से कुछ नहीं होगा, तो भी नहीं मानेगी। खूब रील बनाती है। मैंने पापा का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हुए उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं रुके। बेटा बोला- पापा ने मुझे भी चाकू मारे, उंगली कट गई देव ने बताया- मैं बीच-बचाव करने लगा, तो पापा ने मुझ पर भी चाकू मार दिया। मेरे हाथ में चाकू लगा और मेरी उंगली कट गई। मेरे हाथ से खून बहने लगा। मैंने कहा- पापा रहने दो, छोड़ दो, लेकिन वह नहीं माने। वो चिल्लाते रहे और चाकू मारते रहे। इस बीच मम्मी की आवाज बंद हो गई, उनके हाथ-पांव हिलने भी बंद हो गए। वो मर चुकी थी। तब पापा चाकू लेकर ऊपर कमरे की तरफ भागे। फिर हम भी उनके पीछे गए, तो उन्होंने खुद के हाथ में चाकू मार लिए। पापा के हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद मेरे दोनों भाई-बहन चिल्लाते हुए पड़ोस में चाचा के घर गए। उनको बताया कि पापा, मम्मी को चाकू मार रहे हैं। तब हमारे चाचा-चाची और पड़ोसी आए, उन्होंने पुलिस बुलाई। मुझे पट्टी की और फिर वही लोग पापा को इलाज के लिए लेकर गए। तब तक पुलिस भी आ चुकी थी। मम्मी-पापा में जमीन अपने नाम कराने को लेकर झगड़ा था देव ने बताया- मेरे मम्मी-पापा में कोई झगड़ा नहीं था। पापा तो मम्मी से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने ही मम्मी को पार्लर खुलवाया था। पापा ने ही मम्मी से कहा था कि वीडियो बनाकर पोस्ट करो। अकाउंट तो अच्छा चल रहा है। इससे हमें पैसे आ जाएंगे। मम्मी ही हमारे घर का सारा खर्चा उठाती थी, क्योंकि उनका पार्लर भी बढ़िया चलता था। रोजाना काफी लड़कियां आती थीं। मम्मी का सोशल मीडिया अकाउंट, यूट्यूब भी बहुत अच्छा चल रहा था। काफी व्यूज आते थे। वो फेमस थी। हमारी पढ़ाई का सारा पैसा मम्मी ही देती थी। शुक्रवार को मम्मी-पापा एक जमीन लेने जा रहे थे। उस जमीन का बैनामा होना था, बस उसी बात पर झगड़ा था। पापा चाहते थे कि जमीन उनके नाम लिखी जाए। लेकिन, मम्मी ने कहा कि उनका पैसा है, वो अपने नाम जमीन कराएंगी। इस पर मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ था। पापा थोड़ा कम पैसा कमाते हैं, लेकिन मम्मी की कमाई ज्यादा अच्छी थी। पापा को रिश्ते का चाचा भड़काता था बेटे देव ने बताया- मेरे पापा बहुत सीधे हैं। वो तो खुद मम्मी को आगे बढ़ाते थे। लेकिन पड़ोसी हमारे रिश्ते का चाचा पापा को भड़काता था। पापा ने उसके बहकावे में आकर ही ये सब किया है। रिश्ते का चाचा मम्मी के पार्लर और यूट्यूब से जलता था। इसलिए वो हमारे पार्लर के बगल में अपना साइबर कैफे खोल रहा था। जहां सारे दिन लड़के खड़े रहें और सिगरेट, गुटखा पीएं। हमारे पार्लर के आसपास का माहौल बिगड़ जाता और ब्यूटी पार्लर पर लड़कियां नहीं आती। इससे मम्मी का ब्यूटी पार्लर बंद हो जाता, लेकिन मम्मी इसका विरोध करती थी। उसी रिश्ते के चाचा ने पापा को अपने बहकावे में कर लिया। कहा कि मम्मी तो गलत वीडियो बनाती है। गलत कर रही है, शायद पापा को इसी का गुस्सा था। वो बहकावे में आकर भड़क गए और उन्होंने मम्मी को मार दिया। बच्चों ने कहा कि रिश्ते के चाचा को भी सजा मिलनी चाहिए। हमारे तो मम्मी-पापा नहीं बचे। हम तो बेघर, अनाथ हो गए। हमारा तो सब छिन गया। अब हमारी रख-रखाव कौन करेगा, लेकिन ये सब विकास की वजह से हुआ है। पुलिस विकास को भी पकड़े और इसको सजा दे। देवरानी बोलीं- हम लोग पहुंचे तो जेठानी खून से लथपथ पड़ी थी निशा की देवरानी रिंकी ने दैनिक भास्कर से कहा- निशा और प्रदीप में हमने कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं सुना था। दोनों बहुत अच्छे से रहते थे। आज पता नहीं क्यों प्रदीप भइया ने ये कदम उठा लिया। मैं कुछ समझ नहीं पा रही हूं। शुक्रवार सुबह हम अपने घर में थे। जेठानी का घर बाहर गली में है। वो लोग अपने घर में थे। अचानक उनके बच्चे चीखते हुए आए और दरवाजा पीटा। हमने दरवाजा खोला तो बच्चे बोले कि चाची पापा मम्मी को चाकू मार रहे हैं। फिर हम लोग उनके घर गए तो देखा कि जेठानी निशा आंगन में फर्श पर पड़ी थी। तभी हमारे पड़ोसी भी आ गए। उनकी सांस चलना बंद हो चुकी थी। छत पर जेठ प्रदीप कमरे में थे। निशा को हम लोग लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी के इंस्टाग्राम पर 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर निशा चौहान की इंस्टाग्राम आईडी rajputnisha_5m नाम से है। नाम निशा राजपूत लिखा है। इस पर 24.4 हजार फॉलोअर हैं। अब तक 960 पोस्ट किए हैं। 10 लोगों को फॉलो करती थी। बायो में 'आप सबका प्यार', 'टारगेट 50 हजार', 'जय श्रीराम' और 'जय भवानी' लिखा है। यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश का बर्थडे मनाने पर प्रिंसिपल सस्पेंड: सपा विधायक बोले- भाजपा सांसद ने स्कूल में 'म' से मोदी पढ़ाया, एक्शन क्यों नहीं हुआ कानपुर में सरकारी स्कूल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पर प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, 1 जुलाई को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई परमट प्राइमरी स्कूल में पहुंचे थे। उन्होंने केक काटकर बच्चों के साथ अखिलेश का बर्थडे मनाया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया:मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है
    Next Article
    देवकीनंदन बोले- उसका दोष इतना कि वह मेरा बेटा है:कथा करने पर ट्रोल हो रहा, महाराज बोले- संस्कार दिए, उसके पास मोबाइल तक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment