Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mamata Banerjee को बड़ा झटका, Koel Mallick ने Rajya Sabha से दिया इस्तीफा, TMC की घटी शक्ति

    14 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा, जब अभिनेत्री से नेता बनीं और राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मल्लिक जिन्हें पेशेवर तौर पर कोएल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, ने संसद के उच्च सदन से इस्तीफ़ा दे दिया है। इससे पहले, तृणमूल के तीन सांसदों ने अपनी राज्यसभा सीटों से इस्तीफ़ा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। कोयल मल्लिक का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है।  इसे भी पढ़ें: विपक्ष में बड़ी टूट के बीच Rajnath Singh करेंगे NDA की रणनीति बैठक, Monsoon Session पर नजरकोएल मलिक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई है। इससे पहले भाजपा के तीन उम्मीदवारों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक ने सोमवार को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इन सीटों के लिए मतदान 24 जुलाई को होगा। अधिकारियों के अनुसार, तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ विधानसभा स्थित अपने कक्ष में तीनों उम्मीदवारों के साथ बैठक की। ये तीनों राज्यसभा सीटें सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने तथा तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बाद रिक्त हुई थीं। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। अब वे करीब एक महीने बाद भाजपा के टिकट पर दोबारा संसद पहुंचने के लिए तैयार हैं। तीनों नेता नौ जुलाई को भाजपा में शामिल हुए थे और कुछ ही घंटों के भीतर पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद यह पहला बड़ा अवसर है, जब तृणमूल के पूर्व नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया है।  इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, Madan Mitra ने छोड़ा साथ, बागी खेमे में शामिलइसे इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल करने पर लगी अनौपचारिक रोक उन नेताओं पर लागू नहीं होगी, जिन्हें पार्टी राजनीतिक रूप से विश्वसनीय और भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त मानती है। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुष्मिता देव ने उन पर भरोसा जताने के लिए भाजपा नेतृत्व और पार्टी के विधायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें ‘परिवार जैसा’ अपनापन मिला है। उन्होंने बताया कि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें राज्यसभा में सक्रिय रूप से बहसों में भाग लेने और पार्टी के विधायकों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी है। देव ने कहा कि उनका जन्म भले ही असम के सिलचर में हुआ हो, लेकिन वह पश्चिम बंगाल के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Monsoon Session में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, Ram Mandir-Paper Leak पर उठाएगी सवाल
    Next Article
    Jairam Ramesh की दो टूक, Delimitation Bill का Congress करेगी पुरजोर विरोध, विपक्ष को एकजुट रखेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment