Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बोलीं- अभिषेक हेलमेट नहीं पहनते तो जान चली जाती:शरीर में खून के थक्के जमे, अस्पताल में इलाज नहीं मिला; घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर रखा गया

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश बताया। ममता ने कहा- अभिषेक ने अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी मौके पर जान जा सकती थी। हमले के बाद अभिषेक को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल प्रशासन पर इलाज न करने का दबाव डाला गया। साथ ही उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने को कहा गया। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को मारपीट की गई। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। ममता ने कहा- साउथ कोलकाता के डीसीपी ने अस्पताल पर दबाव डाला हमले के बाद अभिषेक को पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घर पर आराम की सलाह दी थी। बाद में उन्हें बेले व्यू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में अभिषेक से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता के 2 आरोप; बोलीं- अब घर पर इलाज 3 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम… भीड़ ने अभिषेक को घेरा, अंड़े-पत्थर फेंके अभिषेक को सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकाला हाथापाई के दौरान अभिषेक की शर्ट भी फाड़ दी गई अभिषेक सोनारपुर में जहां गए थे, वहां चुनाव के बाद हिंसा हुई थी दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सोनारपुर बेहत संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच चुनावों के दौरान और बाद में राजनीतिक हिंसा होती रही हैं। विधानसभा चुनाव 2026 के बाद मई में हुई हिंसा में सोनारपुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। वहीं सोनारपुर के कामराबाद नस्करपाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सौमेन दास के घर में आग लगा दी गई थी। सोनारपुर दक्षिण से भाजपा की रूपा गांगुली विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया था। 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता ने चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया: गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर शख्स ने की पत्नी की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; रची खौफनाक साजिश
    Next Article
    बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें:भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment