Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता चौधरी विवाद के बाद दिल्ली तलब हुए अजय राय:राहुल गांधी करेंगे बात, कौन अध्यक्ष’ से शुरू हुआ था विवाद

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय और महिला कांग्रेस नेता ममता चौधरी के बीच विवाद के बाद यूपी कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। अजय राय नाराज होकर घर बैठ गए हैं। बताते हैं कि उन्होंने अपना मोबाइल तक बंद कर लिया है। उनके अनुप्रिया पटेल के साथ जाने की अटकले भी लगाई जा रही हैं। डैमेज कंट्रोल करने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अजय राय को दिल्ली बुलाया है। वे राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई मारपीट और दिल्ली में राहुल गांधी के मार्च से अजय राय की दूरी के बाद यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। 11 अक्टूबर को हुआ था कांग्रेस मुख्यालय में विवाद दरअसल, 11 अक्टूबर को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। मामला कहासुनी से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। ‘कौन अध्यक्ष?’ के सवाल से शुरू हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजय राय के मुख्यालय पहुंचने पर उनके समर्थकों ने भीड़ से रास्ता देने को कहा। इसी दौरान कथित तौर पर ममता चौधरी ने सवाल किया—‘कौन अध्यक्ष?’ इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर समर्थकों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट हुई। ममता चौधरी ने आरोप लगाया कि अजय राय ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनके समर्थकों ने मारपीट की। वहीं, अजय राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए ममता चौधरी पर ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 7 दिन में रिपोर्ट देगी जांच कमेटी विवाद की जांच के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पांच सदस्यीय समिति बनाई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सह-प्रभारी अभिषेक दत्त, अब्दुल हन्नान, पूर्व सांसद रवि वर्मा और महिला कांग्रेस नेता शमीना शफीक शामिल हैं। समिति को सात दिन में रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। पद से हटने के बाद अजय राय के रुख पर नजर अजय राय को हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर आराधना मिश्रा ‘मोना’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद से उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। राहुल गांधी के दिल्ली मार्च में शामिल नहीं होने के बाद इन अटकलों को और हवा मिली। हालांकि, अजय राय ने दूसरी पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने खुद को राहुल गांधी का ‘हनुमान’ बताते हुए कहा था कि वह मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ेंगे। अब दिल्ली में राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली मुलाकात में अजय राय विवाद पर अपना पक्ष रख सकते हैं। साथ ही, इस बैठक से प्रदेश कांग्रेस में उनकी आगे की भूमिका को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में रिटायर्ड प्रमुख सचिव गिरफ्तार:पशुधन विभाग में भर्ती घोटाले पर एक्शन, 2014 में सपा सरकार में हुई थी भर्ती
    Next Article
    समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोली- उसका खून चाहिए, योगी इंसाफ दिलाएं; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment