Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानचित्र भी नहीं था स्वीकृत,आग से बचाव के इंतजाम अधूरे:मंगलवार को दी गई थी चेतावनी, मानक पूरे करने पर ही खोलें

    7 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में प्रशासन ने बुधवार शाम छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इनमें तीन कोचिंग सेंटर, एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और दो मार्ट शामिल हैं। यह कार्रवाई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत न करने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण की गई। लखनऊ में हुई एक घटना के बाद फर्रुखाबाद प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण कर चेतावनी दी थी। उन्हें कार्यालय आकर स्वीकृत मानचित्र दिखाने और आग से बचाव के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए थे, अन्यथा सील करने की कार्रवाई की बात कही गई थी। प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। न तो स्वीकृत मानचित्र दिखाए गए और न ही भवनों को बंद रखा गया। इसके बाद बुधवार रात 10:30 बजे तक चली कार्रवाई में इन प्रतिष्ठानों को सील किया गया। सील करने की कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए। भोलेपुर स्थित ए प्लस अकादमी पर चस्पा नोटिस में बताया गया कि निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम 1958 की धारा 6 के तहत अनुमति के बिना संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के समय वहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। अकादमी प्रबंधन स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा, यह अकादमी 3 फुट के संकीर्ण मार्ग पर स्थित है और यहां अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। नोटिस में जनहानि की प्रबल संभावना का हवाला देते हुए इसे सील किया गया। इसी तरह, टीम ने आचार्य इंस्टीट्यूट को भी सील किया। यहां भी स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया और आग से बचाव के इंतजाम अपर्याप्त पाए गए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 1,123 गांवों में अंश निर्धारण अभियान शुरू:किसानों को मिलेगा उनका वैधानिक हक, त्रुटियां भी सुधरेंगी
    Next Article
    'कभी उन्हें स्क्रीन पर देखकर ताली बजाती थी, अब स्टेज शेयर कर रही हूं तो उनकी सादगी...', Akshara Singh ने अक्षय कुमार के बारे में क्या-क्या कहा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment