Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई:लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार, हरहर महादेव की गूंज

    3 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर लखनऊ प्रमुख शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर समेत विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। सुबह होते-होते मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। आधी रात से शुरू हुई विशेष पूजा महाशिवरात्रि के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती और पूजन किया गया। मंदिर की महंत देवय्यागिरी ने विधि-विधान से आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान पूरा परिसर दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए, जिसके बाद लंबी कतारों में खड़े भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें सुबह होते-होते ही शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में बेलपत्र, दूध, गंगाजल और धतूरा लेकर लाइन में लगे नजर आए। भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष लगातार गूंजते रहे। बुद्धेश्वर और अन्य मंदिरों में भी विशेष आयोजन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भी विशेष श्रृंगार, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कई मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम महाशिवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आस्था और उत्साह का संगम महाशिवरात्रि पर राजधानी का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बनी। दिनभर मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कई श्रद्धालु व्रत रखकर रात्रि जागरण भी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर की पूजा, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए
    Next Article
    वाराणसी की नूर फातिमा ने बनवाया रुद्रेश्वर महादेव का मंदिर:नमाज के साथ करती हैं पूजा, बोलीं- पति की मौत के बाद टूट गई थी, भोलेनाथ ने संभाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment