Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोनालिसा बोलीं- मैंने मर्जी से शादी की:मेरे साथ लव जिहाद नहीं हुआ, मम्मी-पापा बुआ के लड़के से शादी कराना चाहते थे

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने शादी के बाद लव जिहाद के आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया। मोनालिसा ने कहा- मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई हैं। मुझ पर किसी ने भी दबाव नहीं बनाया है। केरल में मीडिया के सामने आकर मोनालिसा ने खुद पूरी बात रखी। कहा- मम्मी-पापा मेरी शादी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे। वो तो मेरा भाई लगेगा, इसलिए मैंने शादी नहीं की। वहीं, पति फरमान ने कहा- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। शादी नहीं करने पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। इस पर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी बर्बाद हो। इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। मोनालिसा की शादी की 2 तस्वीरें देखिए… पढ़िए मोनालिसा और फरमान ने जो कुछ कहा मेरे पापा शादी में शामिल नहीं हुए मोनालिसा ने कहा कि पापा जय सिंह भोसले मेरे साथ केरल आए थे। अभी भी यहीं हैं। लेकिन, वह शादी में शामिल नहीं हुए। मैं 11 मार्च (कल) उनसे मिली भी थी। उनको पता है कि मैंने शादी कर ली है। मैं सब धर्मों को एक बराबर मानती हूं। लव जिहाद के जो भी आरोप लगाए गए, वो पूरी तरह से गलत हैं। पति बोला- हम दोनों ने धर्म नहीं बदला मोनालिसा के साथ उनके पति फरमान खान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा- हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला। मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। मैं उससे प्यार करता हूं, उसकी खुशी चाहता हूं। मोनालिसा के अंडर एज होने की बात भी गलत है। उसकी डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 2008 है। फरमान खान और मोनालिसा ने कहा- हम लोग केरल में शूटिंग करने आए थे। शूटिंग अभी भी चल रही है। अभी 20 दिन शूटिंग और चलेगी। लेकिन, हमारी शादी पहले से प्लान थी। फरमान बोले- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया फरमान कहते हैं- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था। फिर मोनालिसा ने कहा कि 2-3 दिन में मेरी शादी होने वाली है। घर पर मेहमान आ चुके हैं। घरवाले जबरदस्ती मेरी शादी करा रहे हैं। कुछ गलत हो जाएगा। अगर मेरी शादी घरवालों की मर्जी से हुई, तो मैं सुसाइड कर लूंगी। फिर मैंने सोचा कि किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं हो। इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए। मोनालिसा ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का लगाया था आरोप शादी के बाद फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा था- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था। वह टीचर ही दगाबाज निकला है। टीचर ने ही फरमान से मोनालिसा का संपर्क कराया। फरमान उन लोगों से मिला हुआ है, जिन्होंने मुझे जेल भिजवाया था। इस घटना के बाद से मैं डिप्रेशन में हूं। जल्द ही इस बारे में मीडिया के सामने पूरी बात रखूंगा। फरमान महाराष्ट का रहने वाला है और खुद को एक्टर बताता है। मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल गई थी। यह फिल्म सनोज मिश्रा बना रहे हैं। इसमें अभिनेता अमित राव मुख्य भूमिका में हैं। अब जानिए कि कैसे मोनालिसा महाकुंभ में फेमस हुईं… मप्र की रहने वाली हैं मोनालिसा मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। लेकिन, अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गई थीं। मोनालिसा इतनी ज्यादा फेमस हुईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगी थीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थीं। उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इससे परेशान होकर वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट गई थीं। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी थी। फिर मोनालिसा रातोंरात फेमस हो गई थीं। अब मोनालिसा की पुरानी 2 तस्वीरें देखिए... -------------------------- यह खबर भी पढ़ें शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश, जमीन पर बैठे दिखे:लखनऊ में एक घंटे बातचीत की, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:ऑटोमैटिक गन लेकर प्लांट में घुसे हमलावर; मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को मारी गोलियां
    Next Article
    सहारनपुर में अलविदा जुमा, ईद पर पीस कमेटी बैठक:CO रुचि गुप्ता की शरारती तत्वों को चेतावनी, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment