Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के भोगांव तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के जिलाधिकारी (डीएम) अंजनी कुमार सिंह ने भोगांव तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कक्ष के बाहर अलीपुर खेड़ा निवासी एक वृद्ध महिला वृद्धावस्था पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र लिए खड़ी मिलीं। डीएम ने स्वयं उनका आवेदन लिया और तत्काल जांच कर पात्र होने पर पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशन के आवेदनों को तय समय-सीमा के बाद लंबित न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल और डीएम जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े। तहसील परिसर की साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था और बाथरूम की टपकती पाइपलाइन पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही, उप जिलाधिकारी कक्ष के बाहर लिखे 'विश्राम कक्ष' को बदलकर 'उप जिलाधिकारी कार्यालय' लिखवाने को कहा। तहसीलदार न्यायालय में धारा-34 के पुराने मामलों की पत्रावलियां देखकर डीएम ने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। संग्रह अनुभाग में 1.85 करोड़ रुपये की विविध देय वसूली लंबित मिलने पर अमीनों को लक्ष्य के अनुसार वसूली तेज करने और साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए गए। आपूर्ति अनुभाग के निरीक्षण में 119 ग्राम पंचायतों में संचालित 197 राशन दुकानों की समीक्षा की गई। डीएम ने नई दुकान का प्रस्ताव शीघ्र भेजने और ई-पॉश मशीन से समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घटतौली करने वाले डीलरों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। भू-लेख और अभिलेखागार कक्ष में पुराने अभिलेखों का अवलोकन कर रिकॉर्ड संधारण में सावधानी बरतने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर चलेगी पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन:वाराणसी-गाजीपुर रूट को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, 18 कोच की सुविधा मिलेगी
    Next Article
    नोएडा में चलती कार में लगी आग:बोनट से उठा धुंआ तेजी से फैली आग, 30 मिनट में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment