Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में चलती कार में लगी आग:बोनट से उठा धुंआ तेजी से फैली आग, 30 मिनट में पाया काबू

    11 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-132 में चलती कार के बोनट से धुंआ उठने लगा। कार महिला चला रही थी। धुंआ उठता देख महिला कार से उतर गई। महिला अपने बच्चे को स्कूल लेने जा रही थी। मिनटो में कार के बोनट में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल की इसकी जानकारी दी। दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय लोग कार का बोनट खोलने का प्रयास करते दिखे। ताकि आग को बढ़ने से रोका जा सके। लेकिन उसे खोल नहीं पाए। आग आगे से पीछे की तरफ तेजी से बढ़ी। जिससे पूरी कार जलकर राख हो गई। बताया गया कि महिला अपने बच्चे को स्कूल लेने जा रही थी। इसी दौरान थाना सेक्टर-126 के पास सेक्टर-132 की मुख्य सड़क पर कार में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में महिला बच गई। हालांकि कार में रखे दस्तावेज जल गए। फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क किनारे कर दिया है। यातायात पूरी तरह से क्लियर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के भोगांव तहसील का डीएम ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    जौनपुर में आरटीई लॉटरी में 887 बच्चों का चयन:पहले चरण में 1224 पात्र आवेदनों में से प्रवेश मिला, 237 अपात्र घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment