Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 33 साल पुराने प्रेस क्लब से हटा अवैध:पर्यटन मंत्री और DM के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में वर्षों से अवैध कब्जे का शिकार बने प्रेस क्लब भवन को प्रशासन ने आखिरकार मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नवनिर्वाचित प्रेस क्लब कार्यकारिणी के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और कब्जाधारियों को 24 घंटे के भीतर भवन खाली करने का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ सिटी संतोष कुमार ने मौके का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर भवन खाली नहीं किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की यह कार्रवाई पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी डॉ. इंद्रामणि त्रिपाठी तक पहुंची शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायत में बताया गया था कि वर्ष 1993 में तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल बोरा के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी रोहित नंदन द्वारा प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया गया था। समय के साथ देखरेख के अभाव में इस भवन पर अवैध कब्जा हो गया था, जिससे प्रेस क्लब की गतिविधियां प्रभावित होने लगी थीं। प्रेस क्लब मैनपुरी के हाल ही में हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी, सचिव अतुल सक्सेना और नई कार्यकारिणी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। सोमवार को एसडीएम सदर और सीओ सिटी प्रशासनिक टीम के साथ प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कब्जाधारियों को तत्काल भवन खाली करने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर जांच की गई, जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि कब्जाधारियों को मौखिक चेतावनी देने के साथ-साथ नोटिस चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति प्रेस क्लब की जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश न करे। एसडीएम ने यह भी कहा कि कब्जाधारियों की ओर से भवन खाली करने का आश्वासन दिया गया है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो प्रशासन नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी जिला अस्पताल की हीमोग्लोबिन रिपोर्ट गलत निकली:तीन लैब की जांच में हीमोग्लोबिन स्तर में बड़ा बदलाव, स्वास्थ व्यवस्था पर उठे सवाल
    Next Article
    रायबरेली में डायरिया के मामले बढ़े:स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में विशेष प्रबंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment