Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी जिला अस्पताल की हीमोग्लोबिन रिपोर्ट गलत निकली:तीन लैब की जांच में हीमोग्लोबिन स्तर में बड़ा बदलाव, स्वास्थ व्यवस्था पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। कुरावली थाना क्षेत्र के दुर्गपुर निवासी संजीव सिंह यादव ने जिलाधिकारी को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल की लैब ने उनकी पत्नी की गलत रिपोर्ट तैयार की, जिससे परिवार मानसिक तनाव में आ गया। अस्पताल प्रशासन ने तकनीकी खराबी और ब्लड क्लॉटिंग की संभावना जताई है और लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत के अनुसार, संजीव सिंह यादव 19 मई 2026 को अपनी पत्नी सुमन देवी को उपचार के लिए महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने खून की जांच लिखी, जो 20 मई को अस्पताल में कराई गई। 21 मई को मिली रिपोर्ट में सुमन देवी का हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 3.6 दर्शाया गया। इस रिपोर्ट से परिवार चिंतित हो गया और उन्होंने तुरंत डॉक्टर जयजयराम से परामर्श किया, जिन्होंने मरीज को तत्काल भर्ती करने की सलाह दी। रिपोर्ट पर संदेह होने पर परिजनों ने उसी दिन निजी सिद्धार्थ पैथ लैब में दोबारा जांच कराई, जहां हीमोग्लोबिन 9.2 पाया गया। इसके बाद एक अन्य निजी लैब, मैनपुरी पैथ लैब में कराई गई जांच में हीमोग्लोबिन 11.5 निकला। तीन अलग-अलग रिपोर्टों में हीमोग्लोबिन स्तर में भारी अंतर सामने आने के बाद परिवार ने जिला अस्पताल की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित संजीव सिंह यादव का आरोप है कि जिला अस्पताल की इस कथित लापरवाही के कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों पर आम जनता का भरोसा होता है, लेकिन ऐसी लापरवाही मरीजों की जान जोखिम में डाल सकती है। यादव ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में सीएमएस डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिजली ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की वजह से मशीन में तकनीकी दिक्कत आई थी। इसके अलावा कई बार ब्लड में क्लॉटिंग होने से भी रिपोर्ट प्रभावित हो जाती है।फिर भी पूरे मामले में लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ऑनर किलिंग:पिता और भाइयों ने की गला घोंटकर बेटी की हत्या, पोस्टमार्टम से खुला राज; फोन पर बात करते हुए देखा था
    Next Article
    मैनपुरी में 33 साल पुराने प्रेस क्लब से हटा अवैध:पर्यटन मंत्री और DM के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment