Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में छेड़खानी की शिकायत पर घर में हमल:बच्चों पर रायफल तानी, पति के गुजरात में, पड़ोसी ने किया हमला

    4 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी, अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में यह शिकायत की है। महिला के अनुसार, उसका पति अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह घर पर अपनी बूढ़ी सास और छोटे बच्चों के साथ रहती है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी धर्मेंद्र तोमर उर्फ डम्बर सिंह उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2025 से आरोपी उसके मोबाइल पर गलत मैसेज भेज रहा था। नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि कई बार धर्मेंद्र घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी माफी मांगता था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से ऐसी हरकतें शुरू कर देता था। महिला का आरोप है कि 9 मई को वह अपनी मां और सास के साथ शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची थी। वहां आरोपी पक्ष के लोगों ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग हथियारों और लाठी-डंडों के साथ महिला के घर में घुस आए। महिला ने आरोप लगाया कि जितेंद्र सिंह के हाथ में लाइसेंसी पिस्टल और धर्मेंद्र तोमर के हाथ में लाइसेंसी रायफल थी। आरोपियों ने सास के मुंह में पिस्टल घुसा दी और बेटे शिवाय पर रायफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला, उसकी मां, सास और बच्चों के साथ मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ऑपरेशन वाली जगह पर चोट पहुंचाई गई और उसे जमीन पर गिराकर गलत नियत से छुआ गया। ग्रामीणों के शोर सुनकर मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट की सिकरी पंचायत में भागवत कथा:समाज कल्याण और सनातन रक्षा के लिए आयोजन
    Next Article
    आगरा में गर्ल्स कॉलेज के बाहर से युवती को उठाया:कार सवार गाड़ी में डालकर ले गए, पुलिस बोली-अपहरण का मामला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment