Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में घर में घुसकर परिवार पर हमला:6 लोग घायल, एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए, जिससे परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महाराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि साहब सिंह, सुग्रीव, अजीत और सर्वेंद्र सिंह समेत कई लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे जीतू को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सर्वेंद्र सिंह ने महाराज सिंह के सिर और हाथ पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और हाथ टूट गया। परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। जागेश्वरी को बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया और बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनका कंधा टूट गया। सरमन सिंह के सिर पर भी लाठी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। अनुपम, नीतू और महारानी को भी आरोपियों ने घेरकर पीटा। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने 112 और 1076 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोप है कि पुलिस काफी देर से पहुंची और थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने की सलाह देकर लौट गई। बिछवा थाने पहुंचने पर भी परिवार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही घायलों का मेडिकल कराया गया। अब खून से लथपथ घायल परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और घायलों का मेडिकल कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन:10 साल नौकरी के बाद आउटसोर्सिंग पर कर रहे, कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
    Next Article
    'उदीषा' की फंडिंग के सवालों पर क्या बोले कमिश्नर-देखिए VIDEO:संस्कृति और किताबों से जोड़ना था मकसद; कुछ आयोजकों ने निजी स्वार्थ साधे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment