Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में होली पर भाइयों में मारपीट:रास्ते को लेकर विवाद, लाठी-डंडे चले; शिकायत दर्ज

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में होली के दिन दो भाइयों के परिवारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें शिकायतकर्ता नेत्रपाल सिंह और उनके दो पुत्र घायल हो गए। लालपुर गांव निवासी नेत्रपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर जब वे अपने घर से निकल रहे थे, तो उनके भाई मनोहर, हरप्रसाद और उनके पुत्रों राहुल, सुकेन्द्र, शिवनंदन, रोहित ने उन पर हमला कर दिया। नेत्रपाल के अनुसार, हमलावरों ने पहले से घात लगाकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर और उनके बेटों पर वार किया। इस हमले में नेत्रपाल के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे काफी खून बह गया और उनकी उंगलियां भी फट गईं। उन्होंने यह भी बताया कि चोट के कारण उन्हें कम दिखाई देने लगा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और छत से ईंट-पत्थर फेंके। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन उन्हें परेशान करते रहते हैं। इस संबंध में, शुक्रवार को सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नेत्रपाल सिंह द्वारा थाने में एक शिकायती पत्र दिया गया है। सीओ सिटी ने पुष्टि की कि मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्रीय चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के शुभम सिंह को UPSC में 378वीं रैंक:5वें प्रयास में मिली सफलता, IIT धनबाद से की इंजीनियरिंग
    Next Article
    नीतीश के बेटे निशांत 8 मार्च को जेडीयू में होंगे शामिल, बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम आवास पर विधायकों-सांसदों की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment